30.8 C
Jabalpur
April 24, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

पार्टी के पांच विधायकों को अयोग्य ठहराने के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाएगी असम

 कांग्रेस गुवाहाटी, 13 जून। हाल ही में संपन्न लोकसभा चुनावों में भाजपा या अन्य दलों के उम्मीदवारों का खुलकर समर्थन करने वाले कांग्रेस के पांच विधायकों को अयोग्य ठहराने के लिए पार्टी कोर्ट का दरवाजा खटखटाएगी। यह बात असम कांग्रेस के अध्यक्ष भूपेन बोरा ने कही। मुस्लिम बाहुल्य करीमगंज लोकसभा सीट भाजपा के जीतने पर कई लोगों का मानना ​​है कि कांग्रेस के दो विधायक–कमलाख्या डे पुरकायस्थ और सिफदेक अहमद ने यहां से भाजपा के लिए प्रचार किया। इसके चलते भाजपा ने यहां आश्चर्यजनक प्रदर्शन किया। तीन बार विधायक रह चुके पुरकायस्थ को पिछले कुछ वर्षों में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार के आलोचक के रूप में देखा जाता था। लेकिन इस साल फरवरी में उन्होंने कांग्रेस से इस्तीफा दिए बगैर भाजपा सरकार के समर्थन की घोषणा की। चुनाव पर नजर रखने वालों के अनुसार, कमलाख्या डे पुरकायस्थ मुस्लिम वोटों के एक वर्ग को भाजपा के पक्ष में आकर्षित कर सकते हैं। सिफदेक अहमद दूसरे कांग्रेस विधायक हैं, जिन्होंने लोकसभा चुनाव में भाजपा के लिए काम किया। तरुण गोगोई के नेतृत्व वाली सरकार में एक बार मंत्री रहे अहमद को कांग्रेस पार्टी में एक प्रमुख मुस्लिम चेहरे के रूप में देखा जाता था। पुरकायस्थ और अहमद दोनों की भूमिकाओं के कारण कांग्रेस को इस बार करीमगंज लोकसभा सीट गंवानी पड़ी। इस सीट को विपक्ष के लिए अनुकूल माना जाता था। दो अन्य विधायक शाहिलता दास और बसंत दास ने भी अपने निर्वाचन क्षेत्रों में भाजपा उम्मीदवारों का समर्थन किया, जबकि कांग्रेस से निलंबित शेरमन अली अहमद ने एआईयूडीएफ की ओर से काम किया। कांग्रेस पार्टी की राज्य इकाई ने पहले ही असम विधानसभा के अध्यक्ष से इन पांच विधायकों को अयोग्य घोषित करने की अपील की है। असम कांग्रेस के अध्यक्ष भूपेन बोरा ने आईएएनएस से कहा, “हम विधानसभा अध्यक्ष के निर्णय का इंतजार कर रहे हैं। अगर वह इन पांचों विधायकों के खिलाफ कोई कार्रवाई करने से इनकार करते हैं, तो हम अदालत का दरवाजा खटखटाएंगे।

अन्य ख़बरें

मिजोरम ने सीमा पार नशीले पदार्थों के नेटवर्क पर कार्रवाई तेज की

Newsdesk

उल्टा लटका कर सीधा कर दूंगा’, गृह मंत्री अमित शाह ने ‘टीएमसी के गुंडों’ को दी चेतावनी

Newsdesk

अरुणाचल: सेना की ‘स्पीयरहेड डिवीजन’ सीमावर्ती घाटियों में स्वच्छता अभियान का कर रही नेतृत्व

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading