18.9 C
Jabalpur
October 26, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजनमनोरंजन (टेलीविज़न)

इस हफ्ते ओटीटी पर होगा रोमांस के साथ कॉमेडी का भी मजा

नई दिल्ली, 13 जून । ओटीटी प्लेटफार्म पर आने वाले हफ्ते में कई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होने वाली हैं, जिन्हें आप परिवार के साथ बैठकर देख सकते हैं। इसमें आमिर खान के बेटे की डेब्यू फिल्म ‘महाराज’ से लेकर ‘लव की अरेंज मैरिज’ जैसे टाइटल्स शामिल हैं। इस हफ्ते इन 5 प्रोजेक्ट्स ने खींचा आईएएनएस का ध्यान- ‘सिस्टरहुड’: इस शो में अन्वेशा विज, नित्या माथुर, निधि भानुशाली और भाग्यश्री लिमये हैं। सीरीज की कहानी चार स्कूल गर्ल्स जोया, निकिता, एन और गार्गी के इर्द-गिर्द घूमती है। चारों बेस्ट फ्रेंड्स हैं। इनकी दोस्ती जिंदगी में आने वाली कई चुनौतियों से होकर गुजरती है, जिसका सामना चारों मिलकर एक साथ करती हैं। टीवीएफ और गर्लियापा द्वारा निर्मित ‘सिस्टरहुड’ 13 जून से अमेजन मिनी टीवी पर स्ट्रीम होगी। ‘महाराज’: यह आमिर खान के बेटे जुनैद खान की डेब्यू फिल्म है। इसमें जयदीप अहलावत, शरवरी वाघ और शालिनी पांडे महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आएंगे। इसकी कहानी 1862 के एक महाराजा मानहानि मामले पर आधारित है। फिल्म एक पत्रकार और एक ताकतवर व्यक्ति के बीच कानूनी लड़ाई को दिखाती है। इसका निर्देशन सिद्धार्थ पी मल्होत्रा ​​ने किया है और यह यशराज फिल्म्स द्वारा निर्मित है। ‘महाराज’ 14 जून को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। ‘लव की अरेंज मैरिज’: रोमांटिक कॉमेडी फिल्म की कहानी छोटे शहर की है। इसमें अवनीत कौर ने इशिका और सनी सिंह ने लव की भूमिका निभाई है। दोनों की लव स्टोरी दर्शकों को खूब एंटरटेन करेगी। फिल्म में राजपाल यादव, अन्नू कपूर और सुप्रिया पाठक भी अहम किरदार में हैं। इसका निर्देशन इशरत आर खान ने किया है। यह 14 जून को जी5 पर रिलीज होगी। ‘गैंग्स ऑफ गोदावरी’: तेलुगु एक्शन फिल्म ‘गैंग्स ऑफ गोदावरी’ में विश्वक सेन, अंजलि, नेहा शेट्टी, नासर, पी. साई कुमार और हाइपर आदी लीड रोल में हैं। यह कृष्ण चैतन्य द्वारा लिखित और निर्देशित है। यह 14 जून को नेटफ्लिक्स पर तेलुगु, तमिल, मलयालम और कन्नड़ में स्ट्रीम होगी। ‘अल्ट्रामैन: राइजिंग’ : एनिमेटेड सुपरहीरो फिल्म में क्रिस्टोफर सीन, केन सातो की भूमिका में हैं। इसमें गेडे वतनबे, टैमलिन टोमिता, कीन यंग और जूलिया हैरिमैन ने भी अपनी आवाजें दी हैं। इसका निर्देशन शैनन टिंडल ने किया है। यह 14 जून को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।

अन्य ख़बरें

रजनीकांत की फिल्म ‘धर्मन’ में हुई नयनतारा की एंट्री

Newsdesk

शेफ दामू को याद कर भावुक हुईं राम्या पांडियन, बोलीं- ‘आपकी प्यार भरी बातें और आशीर्वाद हमेशा याद आएंगे

Newsdesk

एकता कपूर ने की प्रियंका चाहर चौधरी की तारीफ, कहा- आप असली हीरोइन हो

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading