August 28, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयव्यापार

2024 में एशिया-प्रशांत क्षेत्र में भारत ही रहेगा सबसे तेजी से बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था : मूडीज

नई दिल्ली, 14 जून। भारत 2024 में एशिया-प्रशांत क्षेत्र की सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था बनी रहेगी। ग्लोबल रेटिंग एजेंसी मूडीज की ओर से ताजा रिपोर्ट में ये दावा किया गया है। रेटिंग एजेंसी का कहना है कि घरेलू स्तर पर मांग बनी रहने, नीतियों में निरंतरता जारी रहने, इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास और निजी सेक्टर के निवेश को प्रोत्साहन मिलना अर्थव्यवस्था में तेजी की वजह है। ‘क्रेडिट कंडीशंन्स- एशिया-पैसिफिक एच2 2024 क्रेडिट आउटलुक’ रिपोर्ट हाल में जारी की गई थी। इसमें मूडीज ने कहा कि 2024 की पहली छमाही में इंडोनेशिया, फिलीपींस और भारत वृद्धि दर में अग्रणी रहेंगे। मूडीज का कहना है कि कॉरपोरेट आय अच्छी होने के कारण भारत और आसियान अर्थव्यवस्थाओं में अधिक पोर्टफोलियो निवेश आएगा। मई में मूडीज ने अनुमान जताया था कि भारतीय अर्थव्यवस्था चालू कैलेंडर वर्ष में 6.8 प्रतिशत की दर से बढ़ सकती है। वहीं, 2025 में यह दर 6.5 प्रतिशत रह सकती है। इसकी वजह लोकसभा चुनाव के बाद नीतियों में निरंतरता जारी रहना है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, भारत की रियल जीडीपी ग्रोथ वित्त वर्ष 2023-24 में 8.2 प्रतिशत रही है, जबकि दुनिया में सबसे तेज थी। आरबीआई की ओर से जीडीपी विकास दर का अनुमान बढ़ाकर 7.2 प्रतिशत कर दिया है, जो कि पहले 7 प्रतिशत था। केंद्रीय बैंक द्वारा जीडीपी वृद्धि अनुमान बढ़ाने की वजह सामान्य से अच्छा मानसून होना है।

अन्य ख़बरें

भोपाल गैस पीड़ितों के इलाज पर सुप्रीम कोर्ट का अहम आदेश, हाईकोर्ट की विशेष पीठ हर महीने करेगी सुनवाई

Newsdesk

महाराष्ट्र: सीएम फडणवीस का एफडीए को सख्त निर्देश, गणेशोत्सव के दौरान प्रसाद में न हो मिलावट

Newsdesk

नेपाल त्रासदी पर एनसीपी-एसपी प्रवक्ता ने जताया दुख, बोले- भारत को पड़ोसी की मदद के लिए चलाना चाहिए बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading