23 C
Jabalpur
September 14, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीय

अमेरिका के जॉर्जिया प्रांत में घर में आग लगने से छह लोगों की मौत, पांच घायल

न्यूयॉर्क, 18 जून। अमेरिका के जॉर्जिया प्रांत में सोमवार सुबह एक घर में आग लग गई। मीडिया रिपोर्टों में कहा गया है कि हादसे में तीन बच्चों सहित छह लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने स्थानीय अधिकारियों के हवाले से बताया कि मृतकों की उम्र 6 से 74 वर्ष के बीच थी। सभी पांच घायलों को प्रांतीय राजधानी अटलांटा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि घायलों में कुछ गंभीर हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सुबह करीब पांच बजे अटलांटा के दक्षिण-पश्चिम में कोवेटा काउंटी में अग्निशमन दल को घटनास्थल पर भेजा गया। आग लगने के समय घर के अंदर 11 लोग थे।

अन्य ख़बरें

तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों को हथियार बनाने से बचना होगा, समावेशी विकास पर पड़ सकता है असर: पीएम मोदी

Newsdesk

अंतरराष्ट्रीय संबंधों में एक-ध्रुवीय सिस्टम बीते दिनों की बात: पुतिन

Newsdesk

ब्रिक्‍स श‍िखर सम्‍मेलन में यूएन प्रमुख ने की संघर्षों को रोकने की अपील, बोले- दुनिया को शांति की जरूरत

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading