22.5 C
Jabalpur
October 26, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

नीट पेपर लीक मामले को लेकर जंतर मंतर पर ‘आप’ का प्रदर्शन

नई दिल्ली, 18 जून । नीट एग्जाम में पेपर लीक मामले को लेकर देशभर के अलग-अलग राज्यों में मंगलवार को प्रदर्शन किया जा रहा है। दिल्ली में भी आम आदमी पार्टी ने जंतर मंतर पर विरोध प्रदर्शन किया। नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट के पेपर लीक का मुद्दा लगातार गर्माता जा रहा है। देशभर के छात्र इसके खिलाफ सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन कर रहे हैं। सभी की मांग है कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। नीट एग्जाम को कैंसिल कर दोबारा परीक्षा कराने की मांग भी जोर पकड़ रही है। इसको लेकर एक याचिका सुप्रीम कोर्ट में भी दायर की गई है। इस बीच दिल्ली सहित पूरे देश में आम आदमी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे हैं। आम आदमी पार्टी के नेताओं ने कहा कि यह देश के भविष्य के खिलाफ बड़ा षड्यंत्र है। केंद्र सरकार की एनटीए ने देश के बच्चों के साथ धोखा किया है। बच्चों के सपने और भविष्य के साथ धोखा किया गया है। बिहार और गुजरात में पेपर लीक होने के मामले भी सामने आए, लेकिन केंद्र सरकार चुप्पी साधे रही। वह इस धांधली को छुपाने की कोशिश करती रही। आम आदमी पार्टी ने मांग की है कि इस मामले में केंद्र सरकार स्वतंत्र जांच कराए और यह सुप्रीम कोर्ट की देखरेख में हो। यह लाखों-करोड़ों बच्चों के भविष्य का सवाल है और आप इन बच्चों की आवाज़ को मजबूती से उठाएगी। आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाते हुए कहा है कि बीजेपी की 10 साल की सरकार में कभी गुजरात, कभी हरियाणा, कभी यूपी में पेपर लीक होता है। इस बार देश के लाखों छात्र नीट घोटाले की वजह से निराश हैं। लेकिन इन छात्रों और उनके माता-पिता के दर्द को सुनने को सरकार तैयार नहीं है। आप ने कहा, देश के शिक्षा मंत्री नीट स्कैम को स्वीकार करने को तैयार नहीं हैं। ये लड़ाई छात्रों के भविष्य के साथ-साथ देश का भविष्य बचाने की भी लड़ाई है और इस लड़ाई को आम आदमी पार्टी छात्रों के साथ मिलकर सड़क से लेकर संसद तक में लड़ेगी।

अन्य ख़बरें

अयोध्या में रामलला के दर्शन के समय में बड़ा बदलाव, एक नवंबर से सुबह चार बजे खुलेंगे मंदिर के कपाट

Newsdesk

महाकौशल दौरे पर 28 को आ रहे प्रवीण तोगड़िया, तैयारी तेज

Newsdesk

बाउंड्रीवाल के लिए काट दिए एक दर्जन हरे-भरे पेड़, एनओसी लेने पर भी सवाल

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading