19.6 C
Jabalpur
October 26, 2026
सी टाइम्स
मनोरंजनमनोरंजन (टेलीविज़न)

‘मैं हूं साथ तेरे’ की शूटिंग के दौरान उल्का गुप्ता से बना खास बॉन्ड : ऐश्वर्या खरे

मुंबई, 18 जून । ‘भाग्य लक्ष्मी’ फेम ऐश्वर्या खरे शो ‘मैं हूं साथ तेरे’ में कैमियो रोल में नजर आएंगी। उन्होंने इस शो की लीड एक्ट्रेस उल्का गुप्ता के साथ अपनी बॉन्डिंग शेयर की। उन्होंने बताया कि हम दोनों में कई बातें काफी मिलती-जुलती हैं। ‘मैं हूं साथ तेरे’ सीरियल के हालिया एपिसोड में आपने देखा कि आर्यमन (करण वोहरा) की बहन रैना (मानसी श्रीवास्तव) की बातों में आकर साधु (विकास ग्रोवर) जान्हवी (उल्का गुप्ता) को शादी के लिए प्रपोज करता है, ताकि वह उसकी जिंदगी बर्बाद कर सके। जान्हवी अपने बेटे कियान के लिए इस शादी के लिए राजी हो जाती है। वह सोचती है कि इस शादी से कियान को पिता का नाम मिल जाएगा और वह क्रिकेट एकेडमी में एडमिशन ले सकेगा। इस दौरान ऐश्वर्या की भी एंट्री होती है, उनका मकसद आर्यमन की इस सगाई को रोकना होता है। शूटिंग के दौरान ऐश्वर्या और उल्का के बीच अच्छी दोस्ती हो गई। इस बारे में बात करते हुए ऐश्वर्या ने कहा, “‘मैं हूं साथ तेरे’ के कलाकारों के साथ शूटिंग करना बेहद मजेदार था। टीम काफी मस्ती करने वाली और स्वागत करने वाली थी। मेरा बॉन्ड उल्का, करण और कियान के साथ काफी अच्छा रहा, क्योंकि मेरे ज्यादातर सीन उनके साथ थे। टीम के दोस्ताना माहौल ने मुझे कंफर्टेबल महसूस कराया। उल्का और मेरे बीच काफी बातें एक जैसी हैं, और हम सिनेमा के प्रति अपने प्यार के चलते एक-दूसरे से जुड़े।” आने वाले स्पेशल एपिसोड में, आप देखेंगे कि ऐश्वर्या पुलिस के साथ इंगेजमेंट वेन्यू पर पहुंचती है, और दावा करती है कि वह वही है जिसने जनरल मैनेजर (जीएम) से शादी की है और वह उसे धोखा दे रहा है। दर्शकों के लिए यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या वह जान्हवी को जीएम (साधु) से शादी करने से रोकने में सफल होगी। ‘मैं हूं साथ तेरे’ का प्रसारण जी टीवी पर होता है। वहीं बात करें ऐश्वर्या खरे की, तो उनका जन्म 17 अप्रैल 1995 को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में हुआ। उन्होंने स्कूल की पढ़ाई के बाद उषा प्रवीण कॉलेज से मास मीडिया का कोर्स किया। लेकिन एक्टिंग की ओर झुकाव ज्यादा होने के चलते उन्होंने अपना रुख बदल लिया और एक्टिंग की ट्रेनिंग ली। उन्होंने ‘ये शादी है या सौदा’ से करियर की शुरुआत की और फिर ‘जाने क्या होगा रामा रे’, ‘विषकन्या एक अनोखी प्रेम कहानी’, ‘साम दाम दंड भेद’ और ‘ये है चाहतें’ जैसे सीरियल्स में भी काम किया।

अन्य ख़बरें

रजनीकांत की फिल्म ‘धर्मन’ में हुई नयनतारा की एंट्री

Newsdesk

शेफ दामू को याद कर भावुक हुईं राम्या पांडियन, बोलीं- ‘आपकी प्यार भरी बातें और आशीर्वाद हमेशा याद आएंगे

Newsdesk

एकता कपूर ने की प्रियंका चाहर चौधरी की तारीफ, कहा- आप असली हीरोइन हो

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading