18.9 C
Jabalpur
October 26, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिक

यूपी में 10 साल की बच्ची से बलात्कार के आरोप में मौलवी और उसकी पत्नी गिरफ्तार

मेरठ, 19 जून । उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक मस्जिद परिसर में 10 साल की एक बच्ची को उर्दू सिखाने के बहाने एक मौलवी ने उसके साथ बार-बार रेप किया। इसमें उसकी गर्भवती पत्नी ने भी साथ दिया। मौलवी और उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी मोहम्मद रिजवान की उम्र 45 साल है, वो मुजफ्फरनगर का रहने वाला है। वह मस्जिद परिसर में ही रहता था और स्थानीय बच्चों को उर्दू पढ़ाता था। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने एक अश्लील वीडियो भी बनाया और बच्ची को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। लोहिया नगर के एसएचओ संजय पांडे ने कहा, “वह व्यक्ति अपनी पत्नी के साथ मस्जिद परिसर में रह रहा था, जिसने अपराध में उसका साथ दिया।” पांडे ने आगे कहा, “महिला छह महीने की गर्भवती है। आईपीसी की धारा 376 (बलात्कार) और पॉक्सो अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।

अन्य ख़बरें

अयोध्या में रामलला के दर्शन के समय में बड़ा बदलाव, एक नवंबर से सुबह चार बजे खुलेंगे मंदिर के कपाट

Newsdesk

महाकौशल दौरे पर 28 को आ रहे प्रवीण तोगड़िया, तैयारी तेज

Newsdesk

बाउंड्रीवाल के लिए काट दिए एक दर्जन हरे-भरे पेड़, एनओसी लेने पर भी सवाल

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading