19.6 C
Jabalpur
October 26, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयक्राइम

कनाडा ने ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड को आतंकवादी संगठन घोषित किया

ओटावा, 20 जून । कनाडा ने ईरानी सशस्त्र बलों की एक शाखा इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (आईआरजीसी) को “आतंकवादी इकाई” घोषित किया है। कनाडा के सार्वजनिक सुरक्षा मंत्री डोमिनिक लेब्लांक ने बुधवार दोपहर घोषणा की कि कनाडा आईआरजीसी की “आतंकवादी गतिविधि का मुकाबला करने के लिए” अपने पास उपलब्ध सभी साधनों का उपयोग करेगा। लेब्लांक ने कहा कि शीर्ष आईआरजीसी सदस्यों सहित हजारों वरिष्ठ ईरानी सरकारी अधिकारियों के अब कनाडा में प्रवेश करने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। जो पहले से ही देश के अंदर हैं, उनकी जांच की जा सकती है और उन्हें निष्कासित किया जा सकता है। समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने पब्लिक सेफ्टी कनाडा के एक प्रेस वक्तव्य को उद्धृत करते हुए बताया कि इस घोषणा के परिणाम स्वरूप तत्काल प्रभाव से कनाडाई वित्तीय संस्थानों, जैसे कि बैंकों और ब्रोकरेज को “आतंकवादी संगठन” की संपत्ति को तुरंत फ्रीज करना होगा। कनाडा में किसी भी व्यक्ति या विदेश में कनाडाई लोगों के लिए जानबूझकर आतंकवादी समूह के स्वामित्व वाली या नियंत्रित संपत्ति से ताल्लुक रखना एक आपराधिक कृत्य है। स्थानीय मीडिया के अनुसार, यदि धर्मार्थ संगठन आतंकवादी समूहों से अपने संबंध बनाए रखते हैं, तो वे अपना दर्जा खो सकते हैं। उन समूहों से जुड़े पाए जाने वाले लोगों को कनाडा में प्रवेश से वंचित किया जा सकता है। अमेरिका ने 2019 में आईआरजीसी को “आतंकवादी समूह” घोषित किया था।

अन्य ख़बरें

रूस की संसद के अध्यक्ष व्याचेस्लाव वोलोदिन नई दिल्ली पहुंचे, 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच में लेंगे हिस्सा

Newsdesk

यमन में फिर बढ़ा तनाव: हूती विद्रोहियों और सऊदी नेतृत्व वाले गठबंधन के बीच मिसाइल, ड्रोन और हवाई हमलें

Newsdesk

इटली में नहीं थमी व‍िरोध की आग: महंगाई और सैन्य खर्च के खिलाफ कई शहरों में प्रदर्शन, पुलिस से झड़प

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading