22.5 C
Jabalpur
October 29, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिकराष्ट्रीय

कर्नाटक के हसन में गोली लगने से दो लोगों की मौत

बेंगलुरु, 20 जून । कर्नाटक के हसन जिले के होयसलानगर इलाके में गुरुवार को दो लोग गोली लगने के बाद मृत पाए गए। अधिकारियों ने ये जानकारी दी है। मृतकों की पहचान अभी नहीं हो पाई है। घटना के बाद पुलिस अधीक्षक (एसपी) मोहम्मद सुजीता घटनास्थल पर पहुंची और जांच की कमान अपने हाथ में ले ली। एसपी ने कहा, “प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि दोनों मृतक आपस में बात कर रहे थे, तभी उनमें से एक ने हथियार निकाला और दूसरे को गोली मार दी। स्थानीय लोगों ने बताया कि दूसरे व्यक्ति को गोली मारने के बाद हमलावर ने खुद को भी गोली मार ली।” एसपी ने कहा, “यह अभी प्रारंभिक जानकारी है। हमने एक कार से हथियार बरामद किया है और मृतकों की पहचान अभी नहीं हो पाई है।” पुलिस सूत्रों ने बताया कि घटना रियल एस्टेट एंगल से जुड़ी हुई है और दोनों व्यक्तियों के बीच जमीन विवाद था। इसी के चलते यह घटना हुई। आगे की जांच जारी है।

अन्य ख़बरें

नेताजी सुभाष चंद्र बोस केंद्रीय जेल अधीक्षक को हाईकोर्ट का नोटिस, चार सप्ताह में जवाब तलब

Newsdesk

11 केवी लाइन पर करंट लगने से आउटसोर्स कर्मचारी की मौत, मानवाधिकार आयोग ने लिया संज्ञान

Newsdesk

जबलपुर में सराफा कारोबारियों से चाकू की नोक पर लूट, 6 किलो चांदी, 300 ग्राम सोना और 5 लाख नकद बरामद

Newsdesk

Leave a Comment