20.3 C
Jabalpur
October 30, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

जबलपुर में सराफा कारोबारियों से चाकू की नोक पर लूट, 6 किलो चांदी, 300 ग्राम सोना और 5 लाख नकद बरामद



खजरी खिरिया बायपास के पास तीन बदमाशों ने वारदात को दिया अंजाम, पुलिस की नाकाबंदी में कटंगी बायपास के पास मिली लूटी गई कार
जबलपुर। शहर में सराफा कारोबार से जुड़े दो व्यापारियों के साथ चाकू की नोक पर लूट की वारदात सामने आई है। कटनी से व्यापार कर लौट रहे कारोबारियों को खजरी खिरिया बायपास के पास तीन अज्ञात बदमाशों ने धमकाकर उनकी कार छीन ली और फरार हो गए। कार में करीब 6 किलो चांदी, 300 ग्राम सोना और 5 लाख रुपये नकद रखे हुए थे। घटना की सूचना मिलते ही सक्रिय हुई पुलिस ने नाकाबंदी कर कटंगी बायपास के पास कार बरामद कर ली। उसमें रखा सोना, चांदी और नकदी भी सुरक्षित मिल गई।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, जबलपुर के नुनहाई क्षेत्र में सराफा कारोबार करने वाले दोनों व्यापारी किसी व्यावसायिक काम से कटनी गए थे। रात में वापस लौटते समय जब वे खजरी खिरिया बायपास के पास रुके, तभी एक्टिवा स्कूटी पर सवार तीन बदमाश वहां पहुंच गए। आरोपियों ने व्यापारियों को चाकू दिखाकर डराया और कार की चाबी छीन ली। इसके बाद एक बदमाश कार लेकर फरार हो गया, जबकि उसके दो साथी स्कूटी से भाग निकले।

नाकाबंदी कर कार और माल बरामद

वारदात की सूचना मिलने पर आधारताल थाना पुलिस ने तत्काल कंट्रोल रूम और आसपास के थानों को अलर्ट किया। इसके बाद शहर में नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहनों की तलाश शुरू की गई। पुलिस की कार्रवाई के दौरान कटंगी बायपास के पास लूटी गई कार मिल गई। कार में रखे कीमती सामान और नकदी की बरामदगी से व्यापारियों ने राहत की सांस ली।

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, वारदात में तीन बदमाश शामिल थे। कार लेकर भागने वाला आरोपी और स्कूटी से फरार हुए उसके दोनों साथी अभी पुलिस की तलाश में हैं। पुलिस आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।

अन्य ख़बरें

जबलपुर की मॉडल रोड बनाने वाले पूर्व IAS रमेश थेटे गिरफ्तार, कोर्ट से मिली जमानत

Newsdesk

मुख्यमंत्री बाल हृदय उपचार योजना से नन्हे राजवीर को मिला नया जीवन

Newsdesk

बिजली बिल के बड़े बकायेदारों की संपत्ति होगी कुर्क, लापरवाही पर कनिष्ठ अभियंता नपे

Newsdesk

Leave a Comment