सी टाइम्स बालाघाट
डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स एकेडमी (डी.एस.ए.) के तत्वावधान में 30 अक्टूबर से 01 नवम्बर 2026 तक भव्य वॉलीबॉल चैम्पियनशिप का आयोजन स्थानीय उत्कृष्ट विद्यालय ग्राउंड में किया जा रहा है। प्रतियोगिता का उद्घाटन शुक्रवार, 30 अक्टूबर को शाम 5 बजे होगा।
समारोह के प्रमुख अतिथि:
कार्यक्रम में मुख्य रूप से बालाघाट-सिवनी सांसद श्रीमती भारती पारधी, बालाघाट विधायक श्रीमती अनुभा मुंजारे, म.प्र. अल्पसंख्यक आयोग की सदस्य श्रीमती मौसम हरिनखेड़े, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष श्रीमती भारती सुरजीत ठाकुर एवं जिला वॉलीबॉल संघ के अध्यक्ष श्री अमर सिंह नरड़े उपस्थित रहेंगे।
आयोजन समिति के अध्यक्ष राजेश पाठक, सचिव अनुराग चतुरमोहता तथा डी.एस.ए. अध्यक्ष तपेश असाटी एवं सचिव अभिषेक पाण्डे ने खेल प्रेमियों और नगरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।


