39 C
Jabalpur
May 28, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

उपचुनाव के लिए बसपा के स्टार प्रचारकों की लिस्ट में आकाश आनंद शामिल

लखनऊ, 22 जून। लोकसभा चुनाव के दौरान बसपा के नेशनल कोओर्डिनेटर के पद से हटाए गए आकाश आनंद उत्तराखंड में होने वाले उपचुनाव में पार्टी के स्टार प्रचारक होंगे। दरअसल, पंजाब और उत्तराखंड में विधानसभा के उपचुनाव होने वाले हैं। बसपा ने इसके लिए अपने 13 स्टार प्रचारकों की एक सूची जारी की है, जिसमें पहले नंबर पर बसपा मुखिया मायावती का नाम है और दूसरे नंबर पर आकाश आनंद का नाम है। तीसरे नंबर पर उत्तराखंड के लिए राम जी गौतम हैं, जबकि पंजाब के लिए रणधीर सिंह बेनिवाल हैं। गौरतलब है कि उत्तराखंड की दो और पंजाब की एक विधानसभा सीट पर 10 जुलाई को उपचुनाव के लिए मतदान होने हैं। लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान मायावती ने विवादित बयान को लेकर आकाश आनंद को साइडलाइन कर दिया था। मायावती ने कहा था कि पूर्ण परिपक्वता आने तक आकाश आनंद को अहम जिम्मेदारियों से अलग रखा जाएगा। चार बार यूपी की मुख्यमंत्री रह चुकीं मायावती की पार्टी बसपा की अब यूपी में कमजोर स्थिति में है। अभी बसपा का सिर्फ एक विधायक है। बसपा ने लोकसभा चुनाव के साथ यूपी में हुए चार विधानसभा उपचुनाव में भी अपने प्रत्याशी उतारे थे, हालांकि उसे किसी भी सीट पर सफलता नहीं मिली।

अन्य ख़बरें

वन विकास निगम में 6000 रुपए लाओ, जलाऊ चट्ठा पाओ

Newsdesk

*कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्यवाही: अवैध बूचड़खाने पर दबिश

Newsdesk

कर्नाटक के सीएम पद से इस्तीफा देने के बाद सिद्दारमैया का बयान, ‘मैं अपनी आखिरी सांस तक राजनीति में रहूंगा’

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading