18.9 C
Jabalpur
October 26, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजनमनोरंजन (टेलीविज़न)

महिलाओं और शराब पर रैप की बजाय इमोशन को ज्यादा अहमियत दे रहे लोग : रैपर नैजी

मुंबई, 22 जून । ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ का आगाज होने के बाद अपने-अपने फेवरेट कंटेस्टेंट को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट टॉप लेवल पर है। इस बार कंटेस्टेंट के तौर पर रैपर नैजी ने भी घर के अंदर एंट्री की है। उनका रैप ‘मेरी गली में’ जबरदस्त हिट रहा था। उन्होंने कहा कि लोग अब महिलाओं और शराब पर रैप की बजाय इमोशन्स और स्टोरीज को ज्यादा अहमियत दे रहे हैं। नैजी का असली नाम नावेद शेख है। उन्होंने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, ”हमारे जैसे कलाकारों की वजह से रैप और हिप-हॉप ने अपनी ऑथेंटिसिटी बनाए रखी है। हम इंडियन रैप में बदलाव लेकर आए हैं। सब कुछ बदल गया है। लोग अब महिलाओं और शराब के बारे में रैप करने के बजाय इमोशन्स और स्टोरीज को ज्यादा अहमियत दे रहे हैं।” रैपर ने कहा, “मैंने भारत में हिप हॉप की शुरुआत की, और मैं ऐसा करने में कामयाब रहा, और अब सब कुछ बेहतर के लिए बदल गया है, इसलिए मैं खुश और गौरवान्वित हूं।” अपनी जिंदगी के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, ”मैंने बचपन से लेकर अब तक कई उतार-चढ़ाव देखे हैं। नीचे से मैं ऊपर तक पहुंचा हूं। यह मेरी एक्साइटिंग जर्नी रही है। मुझे यह सफर बहुत पसंद है, और मैं अपनी जिंदगी में एक बेहतर कलाकार बनने और पूरी दुनिया में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए कड़ी मेहनत करना चाहता हूं।” कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो में आने के पीछे की वजह बताते हुए नैजी ने कहा, “मैं लाइमलाइट में आना चाहता हूं, मैं अपना मैसेज लोगों तक पहुंचाना और मैं लोगों के दिलों को जीतना चाहता हूं। मैंने पहले यह शो नहीं देखा है। मुझे इसके बारे में कुछ नहीं पता। मैं बिना कोई गेम प्लान के जा रहा हूं।” नैजी के शो में आने से फैंस काफी खुश हैं और वो रैपर को विनर के तौर पर देख रहे हैं। बता दें कि ‘बिग बॉस’ का सीजन 16 रैपर एमसी स्टैन ने जीता था। जोया अख्तर की 2019 की रिलीज हुई फिल्म ‘गली बॉय’ में रणवीर सिंह का किरदार इन्हीं की जिंदगी से प्रेरित था। इस फिल्म में रणवीर सिंह, सिद्धांत चतुर्वेदी और आलिया भट्ट लीड रोल में हैं।

अन्य ख़बरें

रजनीकांत की फिल्म ‘धर्मन’ में हुई नयनतारा की एंट्री

Newsdesk

शेफ दामू को याद कर भावुक हुईं राम्या पांडियन, बोलीं- ‘आपकी प्यार भरी बातें और आशीर्वाद हमेशा याद आएंगे

Newsdesk

एकता कपूर ने की प्रियंका चाहर चौधरी की तारीफ, कहा- आप असली हीरोइन हो

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading