19.6 C
Jabalpur
October 26, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजनमनोरंजन (टेलीविज़न)

बिग बॉस ओटीटी 3 : नाश्ते को लेकर आपस में भिड़ पड़े सना मकबूल और साई केतन

मुंबई, 22 जून । ड्रामा, फन और लड़ाई-झगड़ों से भरपूर रियलिटी शो ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ का आगाज हो चुका है। इस बार होस्ट के रूप में अनिल कपूर नजर आए। वहीं जाने-माने चेहरों ने कंटेस्टेंट्स बनकर घर में एंट्री ली। शो में आए घरवालों को अभी एक दिन ही हुआ है कि लड़ाई-झगड़े शुरू हो गए हैं। टीवी एक्ट्रेस सना मकबूल और एक्टर साई केतन राव के बीच खाने को लेकर झगड़ा हो गया। आने वाले एपिसोड में आप नाश्ते को लेकर दोनों को झगड़ते हुए देखेंगे। घर के सदस्य वेजिटेरियन और नॉन वेजिटेरियन के ग्रुप में बंटते दिखाई देंगे। झगड़ा तब शुरू होता है जब रणवीर शौरी बैलेंस डाइट को लेकर चिंता जताते हुए चंद्रिका दीक्षित और पायल मलिक से खाना बांटने में भेदभाव को लेकर सवाल करते हैं। इससे तीखी बहस शुरू हो जाती है। वेजिटेरियन कंटेस्टेंट राशन की कमी की बात कहकर रणवीर को समझाते हैं। इस बीच सना और साई केतन के बीच बहस बढ़ जाती है। साई कहते हैं, “नाश्ते में सिर्फ दो अंडे एक्सेप्टेबल नहीं हैं। हम भूखे रह जायेंगे। अपने फैसले और राय हम पर न थोपें।” इस पर सना ने साई के लिए खाना बनाने से मना कर दिया। यह देख साई ने कहा, “मुझे तुम्हारा खाना या अंडे नहीं चाहिए। मुझे तुम्हारी बातें मानने की जरूरत नहीं है, तुम बिग बॉस नहीं हो। अपनी एक्टिंग बाहर के लिए बचाकर रखो और हर चीज में खुद को विक्टिम दिखाना बंद करो।” दोनों के बीच बढ़ती लड़ाई को देख अन्य कंटेस्टेंट्स बीच-बचाव के लिए आते हैं और उन्हें शांत कराते हैं। यह शो जियो सिनेमा प्रीमियम पर प्रसारित होता है। इस बार घर में 16 कंटेस्टेंट हैं, जिसमें लव कटारिया, नीरज गीयत, सना मकबूल, साईं केतन राव, नावेद शेख उर्फ नैजी, पौलोमी दास, अरमान मलिक, पायल मलिक, कृतिका मलिक, शिवानी कुमारी, सना सुल्तान, दीपक चौरसिया, चन्द्रिका दीक्षित, विशाल पांडे, रणवीर शौरी, मुनीष खटवानी शामिल हैं।

अन्य ख़बरें

रजनीकांत की फिल्म ‘धर्मन’ में हुई नयनतारा की एंट्री

Newsdesk

शेफ दामू को याद कर भावुक हुईं राम्या पांडियन, बोलीं- ‘आपकी प्यार भरी बातें और आशीर्वाद हमेशा याद आएंगे

Newsdesk

एकता कपूर ने की प्रियंका चाहर चौधरी की तारीफ, कहा- आप असली हीरोइन हो

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading