October 31, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीय

रूस के दागेस्तान में धार्मिक स्थलों पर हमला, पादरी व सात सुरक्षाकर्मियों की मौत

मॉस्को, 24 जुलाई। रूस के दागेस्तान क्षेत्र में रविवार को दो ऑर्थोडॉक्स चर्च, एक आराधनालय और एक यातायात पुलिस स्टेशन पर हमला किया गया। हमले में एक पादरी और सात सुरक्षाकर्मी मारे गए। आरटी की रिपोर्ट में बताया गया कि पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो हमलावर भी ढेर हो गए। हमले क्षेत्रीय राजधानी माखचकाला और डर्बेंट शहर में हुए। रिपोर्ट में कहा गया कि अज्ञात हमलावरों ने माखचकाला में धार्मिक इमारतों पर स्वचालित हथियारों से गोलीबारी की और फिर एक वाहन में बैठकर भाग गए। माखचकाला के केंद्र में एक यातायात पुलिस स्टेशन पर भी हमला किया गया। हमले कई पुलिसकर्मी मारे गए। डर्बेंट में भी पुलिसकर्मियों के मारे जाने की खबर है। डर्बेंट में चर्च पर हुए हमले में 66 वर्षीय ऑर्थोडॉक्स पादरी की मौत हो गई। इससे पहले, एक स्थानीय सरकारी अधिकारी ने दावा किया था कि हमलावरों ने पादरी का गला रेत दिया था। डर्बेंट में पुलिस अधिकारियों पर हमले का वीडियो बनाया गया और इसे सोशल मीडिया पर शेयर किया गया। क्लिप में गोलियों की आवाज़ सुनी जा सकती है, साथ ही सड़क पर पुलिस की गाड़ियां खड़ी दिखाई दे रही हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सेंट्रल डर्बेंट में अभी भी गोलियों की आवाज़ सुनी जा सकती है। ऑर्थोडॉक्स चर्च के पास पुलिस व हमलावरों के बीच गोलीबारी जारी है। स्थानीय मुस्लिम नेताओं ने हमलों की निंदा की है। उत्तरी काकेशस मुस्लिम समन्वय परिषद के प्रमुख ने हमलावरों को “क्रूर और घृणित जानवर” कहा, जबकि चेचन गणराज्य के प्रमुख रमजान कादिरोव ने हमलों को उकसाने वाली कार्रवाई करार देते हुए इसे धर्मों के बीच मतभेद पैदा करने का प्रयास बताया।

अन्य ख़बरें

अमेरिका में चुनावी घमासान: ओबामा और ट्रंप ने एक-दूसरे पर साधा निशाना, ईरान युद्ध और महंगाई पर छिड़ी बहस

Newsdesk

बांग्लादेश: 16 दिनों में 6 मदरसों में बच्चों के यौन उत्पीड़न के मामले, देशभर में आक्रोश

Newsdesk

पाकिस्तान में मानवाधिकार वकील दंपति को 10-10 साल की जेल

Newsdesk

Leave a Comment