October 31, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

इंदौर में आईटी कंपनी की महिला कर्मी ने आठवीं मंजिल से कूदकर की खुदकुशी

इंदौर, 25 जून। मध्य प्रदेश की व्यापारिक नगरी इंदौर में आईटी कंपनी की एक महिला कर्मी ने इमारत की आठवीं मंजिल से कूदकर खुदकुशी कर ली। घटना की वजह का खुलासा नहीं हो पाया है। मामला विजयनगर थाना क्षेत्र का है। यहां की बीसीएम हाइट्स इमारत की आठवीं मंजिल से सोमवार की दोपहर को सुरभि नाम की महिला ने कूदकर आत्महत्या कर ली। महिला एक आईटी कंपनी में प्रोजेक्ट मैनेजर के पद पर कार्यरत थी। विजयनगर थाने की पुलिस के अनुसार इमारत की छत पर एक मोबाइल मिला है। युवती ने अपने पिता को मोबाइल पर एक मैसेज जरूर भेजा है। महिला ने आत्महत्या क्यों की, इसका खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिजनों के मुताबिक सोमवार को वह दफ्तर जाने की बात कहकर घर से निकली थी। वह अपनी कार से बीसीएम हाइट्स नाम की इमारत में पहुंची और लिफ्ट से छत पर जाने के बाद नीचे कूद गई। महिला के डिप्रेशन में होने और मानसिक इलाज की बात सामने आ रही है। कुछ दिन पहले भी इंदौर में ही सातवीं में पढ़ने वाली छात्रा ने 14वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली थी। छात्रा स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी। उसने दूसरी इमारत में जाकर 14वीं मंजिल से कूदकर जान दे दी थी।

अन्य ख़बरें

लोक सेवा गारण्टी में समय सीमा में सेवाएं नहीं देने वाले पंचायत सचिवो ंपर 500 रूपए प्रतिकेश पैनाल्टी लगाने के निर्देश- कलेक्टर

Newsdesk

उपभोक्ता संरक्षण समिति बालाघाट द्वारा जागरूकता अभियान के तहत उपभोक्ताओं को किया जा रहा जागरूक

Newsdesk

नवीन माध्यमिक शाला भवन कण्डरा का विधायक ने किया लोकार्पण

Newsdesk

Leave a Comment