September 14, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयक्राइम

चीनी राष्ट्रीय आव्रजन प्राधिकरण ने 6 महीनों में 4.5 टन ड्रग्स जब्त की

बीजिंग, 25 जून। चीनी राष्ट्रीय आव्रजन प्राधिकरण के अनुसार, इस साल 24 जून तक, चीनी राष्ट्रीय आव्रजन प्राधिकरण ने सीमाओं और बंदरगाहों पर कुल 381 लोगों से जुड़े 284 ड्रग्स मामलों का पर्दाफाश किए और कुल 4.5 टन ड्रग्स बरामद की। हाल के वर्षों में, सीमा पर ड्रग्स के नियंत्रण को व्यापक रूप से मजबूत करने और सीमा पार ड्रग्स से संबंधित अपराधों पर सख्ती से नकेल कसने के लिए, चीनी राष्ट्रीय आव्रजन प्राधिकरण की पुलिस दिन-रात सीमा और बंदरगाह पर ड्रग्स के खिलाफ मोर्चाबंदी कर रही है, और घुसपैठ को रोकने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। सीमाओं और बंदरगाहों पर ड्रग्स के खिलाफ एक मजबूत रक्षा पंक्ति बनाने के प्रयास किए गए हैं। चीनी राष्ट्रीय आव्रजन प्राधिकरण ने कहा कि अगले चरण में राष्ट्रीय आव्रजन प्राधिकरण ड्रग्स के अपराधों, ड्रग्स से संबंधित समूहों आदि के पैटर्न और विशेषताओं पर गहन शोध करना जारी रखेगा, चौकियों की तैनाती को समायोजित करेंगे और एक सघन सीमा निरीक्षण और निषेध नेटवर्क का निर्माण करेंगे। “एंटी-ड्रग मोबाइल क्लासरूम” और “राष्ट्रीय ड्रग विरोधी जागरूकता माह” जैसी केंद्रीकृत प्रचार गतिविधियां जारी रखेंगे। (साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

अन्य ख़बरें

ट्रैक्टर ट्रायल के बहाने वाहन ले गया मिस्त्री, बैटरी-ऑयल और 35 लीटर डीजल गायब; पाटन थाने में मामला दर्ज

Newsdesk

आवास फाइनेंस कराने के नाम पर 60 हजार रुपये की धोखाधड़ी का आरोप, विजयनगर थाने में मामला दर्ज

Newsdesk

WhatsApp पर आया लिंक खोला, शिक्षक के बैंक खाते से 64 हजार रुपये गायब, ग्वारीघाट थाने में मामला दर्ज

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading