October 31, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

जम्मू-कश्मीर के डोडा में मुठभेड़ में एक आतंकवादी ढेर

जम्मू, 26 जून । जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में बुधवार को सुरक्षा बलों से साथ जारी मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया। पुलिस ने बताया कि जिले के गनदोह इलाके के बजाद गांव में सुबह 9.50 बजे के करीब मुठभेड़ शुरू हुई। एक अधिकारी ने कहा, “गांव में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में खुफिया सूचना के आधार पर पुलिस, सीआरपीएफ और सेना ने एक घेराबंदी एवं तलाशी अभियान शुरू किया।” उन्होंने बताया कि जब सुरक्षा बलों के जवान छिपे हुए आतंकवादियों के करीब पहुंचे तो उन्होंने उन पर गोलीबारी कर दी। इसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। अधिकारी ने कहा, “जारी ऑपरेशन में अब तक एक आतंकवादी मारा गया है।” डोडा जिले में 11 और 12 जून को दो आतंकवादी हमले हुए थे। सुरक्षा बलों ने जम्मू डिविजन के डोडा, रियासी, पुंछ, राजौरी और किश्तवाड़ जिलों में कथित तौर पर सक्रिय करीब 70 विदेशी आतंकवादियों के खिलाफ व्यापक रणनीति तैयार की है।

अन्य ख़बरें

विपक्ष की एकजुटता से भाजपा घबराई हुई है, 2027 में यूपी से होगा सफाया: अवधेश प्रसाद

Newsdesk

जयपुर पुलिस प्रमुख ने चुनाव ड्यूटी पर अनुपस्थित रहने के लिए चार कांस्टेबलों को बर्खास्त किया

Newsdesk

2005 से बिहार में न्याय के साथ विकास और सुशासन, कार्यकर्ता ही जेडीयू की असली ताकत : निशांत कुमार

Newsdesk

Leave a Comment