36.6 C
Jabalpur
May 30, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिक

ग्रेटर नोएडा में पुलिस ने मुठभेड़ में दो बदमाशों को किया गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा, 27 जून। ग्रेटर नोएडा में गुरुवार को पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इनके पास से लूट के पांच मोबाइल और अवैध असलहा बरामद किया है। मुठभेड़ में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया, जबकि भागने का प्रयास कर रहे दूसरे बदमाश को पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस इन बदमाशों का आपराधिक इतिहास खंगाल रही है। पुलिस के मुताबिक, थाना बीटा 2 पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में घायल बदमाश समेत दो आरोपी गिरफ्तार हुए हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से लूटे गये पांच मोबाइल, एक तमंचा, दो जिंदा व एक खोखा कारतूस और घटना में इस्तेमाल बाइक बरामद की है। पुलिस के अनुसार, 27 जून को थाना बीटा 2 पुलिस एनआरआई कट के पास चेकिंग कर रही थी। इसी बीच बाइक सवार दो लोगों को देखकर पुलिस ने रुकने का इशारा किया। लेकिन वह अपनी बाइक को वापस मोड़कर भागने लगे। इसके बाद पुलिस ने इनका पीछा करना शुरू किया। इसी दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश सुहैब गोली लगने से घायल हो गया। जबकि भागने का प्रयास कर रहे उसके साथी फजल को पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी शातिर अपराधी हैं। यह राह चलते लोगों से मोबाइल फोन लूटने/छीनने की घटना को अंजाम देते हैं। एडीसीपी अशोक कुमार ने बताया कि सुहैब और फजल दोनों बुलंदशहर के निवासी हैं। दोनों शातिर मोबाइल लुटेरे हैं। यह ग्रेटर नोएडा के कई इलाकों में लूट की घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। पुलिस काफी दिनों से इनकी तलाश में थी।

अन्य ख़बरें

इंजन था पस्त, फिर भी सफर पर था ‘क्रूज’! बरगी हादसे में बड़ा खुलासा, तीन अधिकारी तलब

Newsdesk

चिलचिलाती धूप में निगमायुक्त ने किया स्वच्छता और पर्यावरण प्रोजेक्ट्स का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाएं कीं चाक-चैबंद

Newsdesk

40 वर्षों की सराहनीय सेवा के बाद विष्णु पटेल सेवानिवृत्त नगर निगम के 11 कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading