36.6 C
Jabalpur
May 29, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिकराष्ट्रीय

बेंगलुरु में ट्रेन के कूड़ेदान से मिला नवजात शिशु का शव, जांच जारी

बेंगलुरु, 27 जून । कर्नाटक रेलवे पुलिस ने बेंगलुरु में एक ट्रेन के कूड़ेदान से एक नवजात शिशु का शव बरामद किया है। यह घटना गुरुवार को सामने आई, जिसके बाद यशवंतपुर रेलवे पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि उसने बच्‍चे का शव प्रशांति एक्सप्रेस से बरामद किया, जो बुधवार को भुवनेश्वर से बेंगलुरु के येलहंका रेलवे स्टेशन पर पहुंची थी। उन्होंने कहा कि बच्चे को सफेद कपड़े में लपेटकर कूड़ेदान में फेंक दिया गया था। जब यात्रियों ने कूड़ेदान में बच्चे को देखा तो उन्होंने रेलवे अधिकारियों को इसकी सूचना दी। रेलवे पुलिस को संदेह है कि बच्चे का जन्म ट्रेन में हुआ था और जन्म के तुरंत बाद उसे कूड़ेदान में फेंक दिया गया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है ताकि पता लगाया जा सके कि वास्तव में आखिर हुआ क्या था। घटना के बारे में अभी और जानकारी सामने आना बाकी है।

अन्य ख़बरें

इंजन था पस्त, फिर भी सफर पर था ‘क्रूज’! बरगी हादसे में बड़ा खुलासा, तीन अधिकारी तलब

Newsdesk

चिलचिलाती धूप में निगमायुक्त ने किया स्वच्छता और पर्यावरण प्रोजेक्ट्स का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाएं कीं चाक-चैबंद

Newsdesk

40 वर्षों की सराहनीय सेवा के बाद विष्णु पटेल सेवानिवृत्त नगर निगम के 11 कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading