22.5 C
Jabalpur
October 26, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकशिक्षा

594 पार्ट टाइम वोकेशनल ट्रेनिंग टीचर्स की नौकरी बहाल, बांसुरी स्वराज ने एलजी का जताया आभार

नई दिल्ली, 27 जून । दिल्ली सरकार की ओर से 27 मई को जारी एक ऑर्डर के तहत हटाए गए 594 पार्ट टाइम वोकेशनल ट्रेनिंग टीचर्स की नौकरी दोबारा बहाल की गई। टीचर्स की नौकरी बहाल किये जाने के बाद नई दिल्ली लोकसभा सीट से भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना का आभार जताया है। भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि माननीय उपराज्यपाल वीके सक्सेना का हृदय से आभार और अभिनंदन, यशस्वी प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा को भी बहुत-बहुत धन्यवाद। उन्होंने कहा कि 594 पार्ट टाइम वोकेशनल ट्रेनिंग टीचर्स को दिल्ली सरकार ने 27 मई 2024 के ऑर्डर के तहत बहुत ही निर्ममता से नौकरी से निलंबित कर दिया था। ये वो टीचर्स हैं जो पिछले 30 से 40 सालों से दिल्ली के बच्चों को शिक्षा दे रहे हैं। कोविड में भी इन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बच्चों को शिक्षा देना जारी रखा। अजीब सी बात है कि केजरीवाल सरकार ने इन पर खर्च होने वाले पूरे साल का पैसा यानी 2024-25 का पूरा का पूरा पैसा तो जारी करवा लिया, लेकिन बाद में इन्हें नौकरी से यह कहकर हटा दिया गया कि दिल्ली में हीट वेव है। उन्होंने कहा कि इन टीचर्स का काम स्किल डेवलपमेंट करना है और स्किल डेवलपमेंट तो बच्चों की गर्मी की छुट्टियों में ही होता है। इस एक डिसीजन से सिर्फ टीचर्स का ही नहीं बल्कि बच्चों का भी अहित हुआ है। कई टीचर्स तो ऐसे हैं जो जून में ही रिटायर हो रहे थे, सर्विस में अगर गैप आता है तो उसे टीचर्स की ग्रेच्युटी पर भी बहुत बुरा असर पड़ता है। उन्होंने कहा कि हमारे यशस्वी प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा की अध्यक्षता में दिल्ली के सातों सांसदों के एक डेलिगेशन ने माननीय उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना से मुलाकात कर इन टीचर्स की वेदना प्रकट कर ज्ञापन दिया। मुझे बहुत खुशी है कि माननीय उपराज्यपाल ने एक बहुत ही सहानुभूति पूर्वक और एक बहुत ही संवेदनशील रवैया अपनाते हुए निर्देश दिए जिससे दिल्ली सरकार को 27 मई 2024 का अपना आर्डर वापस लेना पड़ा और इन 594 टीचर्स की नौकरी दोबारा बहाल कराई।

अन्य ख़बरें

भोपाल में भाजपा का कांग्रेस कार्यालय पर प्रदर्शन

Newsdesk

मैरी और कजाकिस्तान की आईआईटीयू के बीच एआई और साइबर सुरक्षा अनुसंधान को बढ़ावा देने के लिए समझौता

Newsdesk

खेत की मेड़ पर मृत मिला चीतल, फेंसिंग में करंट से मौत की आशंका

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading