36.2 C
Jabalpur
June 15, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिकराष्ट्रीय

रांची में व्यवसायी की हत्या के बहुचर्चित केस में पांच को उम्रकैद

रांची, 28 जून । रांची के व्यवसायी मनोज कुमार साहू की पत्थरों से कूचकर और लाठी से पीटकर हत्या के बहुचर्चित केस में अपर न्यायायुक्त विशाल श्रीवास्तव की अदालत ने दोषी पाए गए पांच अभियुक्तों को सश्रम आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। इनमें एक महिला मानकी देवी के अलावा मोहन उरांव, शनिचरवा उरांव, बबलू कच्छप उर्फ डैनी और रंजन फोगला शामिल हैं। अदालत ने पांचों पर जुर्माना भी लगाया है। वारदात वर्ष 2018 के अप्रैल महीने की है। रांची के अपर बाजार निवासी मनोज कुमार साहू कांके ब्लॉक के बुकरू रोड में खरीदी गई जमीन पर चहारदीवारी निर्माण कराने गए थे। इस दौरान कुछ लोगों से हुए विवाद के बाद उन्हें पीट-पीटकर मार डाला गया था। घटना को लेकर मृतक के भाई संतोष कुमार ने कांके थाना में तीन अप्रैल 2018 को एफआईआर दर्ज कराई थी। पुलिस ने एफएसएल रिपोर्ट और साक्ष्यों के आधार पर चार्जशीट फाइल की थी। मामले में सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से सात गवाह प्रस्तुत किये गये थे। साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर अदालत ने 26 जून को पांच अभियुक्तों को दोषी पाया था। शुक्रवार को सजा पर बहस के बाद अदालत ने उन्हें सजा सुनाई।

अन्य ख़बरें

वीरांगना रानी दुर्गावती के 463वाॅं बलिदान दिवस भव्यता से मनाया जायेगा

Newsdesk

श्री जानकीरमण महाविद्यालय में भव्य काव्य गोष्ठी, साहित्य अकादमी सम्मान प्राप्त रचनाकारों का हुआ अभिनंदन

Newsdesk

25वीं पूर्वी जोन पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता का समापन, जबलपुर बना ओवरऑल चैंपियन

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading