October 31, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिक

नोएडा : घरों और पीजी में चोरी करने वाले गैंग के तीन शातिर गिरफ्तार

नोएडा, 28 जून। नोएडा पुलिस ने घरों और पीजी में चोरी करने वाले एक गैंग के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से चोरी के 44 मोबाइल, 4 लैपटॉप, 3 एटीएम कार्ड और एक ऑटो भी बरामद हुआ है। पकड़े गए तीनों आरोपी पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं। आरोपी अब तक 200 से ज्यादा लैपटॉप और 400 से ज्यादा मोबाइल चोरी कर पश्चिम बंगाल ले जाकर बेच चुके हैं। पुलिस ने बताया है कि 26 और 27 जून को दो पीड़ितों ने सेक्टर-126 थाने में मोबाइल चोरी की शिकायत दी थी। पुलिस ने जांच के दौरान कई सीसीटीवी फुटेज खंगाले। जांच के दौरान पुस्ता रोड बख्तावरपुर गांव के सामने से ऑटो सवार सिद्ध गोपाल, तपन मांझी और सपन मांझी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी लैपटॉप, मोबाइल को बेचने के उद्देश्य से जा रहे थे। पूछताछ में तीनों ने बताया कि पहले घरों और पीजी की रेकी करते थे। इसके बाद चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। उन्होंने बताया कि चोरी के सामानों को पश्चिम बंगाल में ले जाकर ऊंचे दामों पर बेच देते थे। पुलिस तीनों से पूछताछ कर रही है और उनके नेटवर्क का पता लगा रही है।

अन्य ख़बरें

लोक सेवा गारण्टी में समय सीमा में सेवाएं नहीं देने वाले पंचायत सचिवो ंपर 500 रूपए प्रतिकेश पैनाल्टी लगाने के निर्देश- कलेक्टर

Newsdesk

उपभोक्ता संरक्षण समिति बालाघाट द्वारा जागरूकता अभियान के तहत उपभोक्ताओं को किया जा रहा जागरूक

Newsdesk

नवीन माध्यमिक शाला भवन कण्डरा का विधायक ने किया लोकार्पण

Newsdesk

Leave a Comment