October 31, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

जदयू सांसद लवली आनंद ने कहा, नेता का बच्चा राजनीति नहीं करेगा तो क्या खेतीबाड़ी करेगा

पटना, 29 जून । बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार की राजनीति में आने की चर्चा के बीच प्रदेश में सियासत गर्म हो गयी है। इस बीच, जदयू की सांसद लवली आनंद ने इस निर्णय का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि ऐसी कोई बात उन्होंने सुनी नहीं है, लेकिन वे राजनीति में आते हैं तो स्वागत योग्य बात है। उन्होंने कहा कि पॉलिटिशियन का बच्चा पॉलिटिक्स नहीं करेगा तो क्या खेतीबाड़ी करेगा। इस बयान को राजद ने किसानों का अपमान बताया है। जदयू की सांसद लवली आनंद ने कहा, “डॉक्टर का बच्चा डॉक्टर होता है, वकील का बच्चा वकील और इंजीनियर का बच्चा इंजीनियर होता है। अगर पॉलिटिशियन का बच्चा पॉलिटिक्स में गया तो क्या गलत है?” जदयू की सांसद लवली आनन्द के बयान पर राजद के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने पलटवार करते हुए इसे देश के किसानों का अपमान बताया है। उन्होंने कहा कि लवली आनंद को किसानों से माफी मांगनी चाहिए। मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि यह बयान देश के किसान भाइयों के लिए अपमानजनक है। उन्होंने कहा, “देश की आत्मा किसानों में बसती है और 140 करोड़ नागरिकों का पेट उन्हीं किसानों की मेहनत से भरता है। लोग गर्व से कहते हैं कि हम किसान के बेटे हैं और किसान का बेटा भी मंत्री, आईएएस और अन्य उच्च पदों पर पहुंच सकता है।” उन्होंने लवली आनंद के बयान को शर्मनाक बताया और कहा कि यह किसानों का अपमान है।

अन्य ख़बरें

लोक सेवा गारण्टी में समय सीमा में सेवाएं नहीं देने वाले पंचायत सचिवो ंपर 500 रूपए प्रतिकेश पैनाल्टी लगाने के निर्देश- कलेक्टर

Newsdesk

उपभोक्ता संरक्षण समिति बालाघाट द्वारा जागरूकता अभियान के तहत उपभोक्ताओं को किया जा रहा जागरूक

Newsdesk

नवीन माध्यमिक शाला भवन कण्डरा का विधायक ने किया लोकार्पण

Newsdesk

Leave a Comment