23.5 C
Jabalpur
October 26, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकशिक्षा

गर्मी छुट्टी के बाद फिर खुले स्कूल, बच्चों में उत्साह का माहौल

गर्मी की लंबी छुट्टी के बाद फिर खुले स्कूल, छात्रों में उत्साह का माहौल

गाजियाबाद, 1 जुलाई । गर्मियों की छुट्टी के बाद सोमवार से सभी स्कूल खुल गए हैं। गर्मी छुट्टी के बाद एक तरफ जहां स्कूलों में रौनक लौट आई है, वहीं दूसरी तरफ बच्चों में भी उत्साह देखने को मिल रहा है। छुट्टी मनाने के बाद बच्चों ने बड़े ही उत्साह के साथ स्कूल पहुंचकर अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। हालांकि, पहले दिन बच्चों की संख्या थोड़ी कम रही, लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि तीन-चार दिनों में बच्चे आना शुरू हो जाएंगे। एमएफडी स्कूल की प्रिंसिपल मंजू कपिल ने बताया कि गर्मी छुट्टी के बाद स्कूल खुलने का आज पहला दिन है। बच्चों की संख्या पहले दिन थोड़ी कम जरूर है, लेकिन एक से दो दिन में संख्या पूरी हो जाएगी। लंबी छुट्टी के बाद स्कूल आने में सभी बच्चों को परेशानी होती है, यह स्वाभाविक है। उन्होंने कहा कि छुट्टियों में बच्चों की पढ़ाई का रूटीन खराब हो जाता है, लेकिन अब स्कूल खुल गया है तो बच्चों के पढ़ने का जो रूटीन है, वह फिर से ठीक हो जाएगा। छुट्टी मनाकर वापस स्कूल आने वाले बच्चों ने बताया कि हमने छुट्टी के दिनों में वाटर पार्क में इंजॉय किया। इसके अलावा हमने कई यादगार पल बिताए। छात्रों ने बताया कि स्कूल ने हमें जो होमवर्क दिया था, उसे हम समय-समय पर पूरा किया करते थे। छुट्टियों के बाद स्कूल खुलने का आज पहला दिन है, थोड़ा बहुत होमवर्क जो रह गया है, उसे हम स्कूल में पूरा कर लेंगे।

अन्य ख़बरें

खेत की मेड़ पर मृत मिला चीतल, फेंसिंग में करंट से मौत की आशंका

Newsdesk

भारतीय किसान यूनियन की प्रदेश स्तरीय महा पंचायत, किसान हित में सौंपा ज्ञापन

Newsdesk

कुरई में डहरवाल कलार समाज की प्रांतीय बैठक संपन्न

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading