October 31, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

राहुल गांधी की भाषा शैली पर बिफरे उत्तराखंड के वित्त मंत्री, बोले- नेता प्रतिपक्ष ने गरिमा को किया तार-तार

देहरादून, 2 जुलाई। उत्तराखंड के वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने राहुल गांधी पर बड़ा हमला बोला है। भाजपा प्रदेश मुख्यालय में प्रेस को संबोधित करते हुए प्रदेश के वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा, “राहुल जो कर रहे हैं, वो सही नहीं है। आप राजनीतिक स्वार्थ के कारण हिंदू समाज को हिंसक बता रहे हैं, जो कदापि उचित नहीं है।” उत्तराखंड के वित्त मंत्री आगे बोले, “हिंदू समाज को बदनाम कर रहे हैं। जो आचरण इन्होंने रखा है, जिस प्रकार से ठाना है, न वो बुद्धिमतापूर्ण है, न परिपक्वतापूर्ण है, न पीठ की गरिमा रखी है। पीएम मोदी पर व्यक्तिगत आरोप लगाते हैं। जो तीसरी बार पीएम बने हैं। जवाहरलाल नेहरू से बराबरी हो रही है, उसके लिए आपको बधाई देनी चाहिए, लेकिन आपको स्वीकार्य नहीं है। सिर्फ एक चीज आती है कि सत्ता में रहना है। बाहर रहेंगे तो बौखलाएंगे।” मंत्री ने आगे लोकसभा स्पीकर को लेकर की गई टिप्पणी पर भी राहुल गांधी को घेरा। उन्होंने कहा, “लोकसभा अध्यक्ष अगर पीएम को झुककर नमस्कार करते हैं तो आप टिप्पणी करते हैं। आप कहते हैं कि मुझसे सीधे आकर नमस्कार किया। ये कौन से तथ्य हैं। आप फेल रहे हैं। सत्ता से बाहर रहेंगे तो ऐसे बौखलाएंगे।” प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा, “राहुल गांधी ने लोकसभा में जिस प्रकार का व्यवहार किया, उससे उन्होंने नेता प्रतिपक्ष की गरिमा को तार-तार किया है। राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद राहुल गांधी की भाषा शैली गैर-जिम्मेदाराना रही है।” प्रेमचंद अग्रवाल यहीं नहीं रुके, उन्होंने राहुल गांधी पर हिंदुओं का अपमान करने का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने एक संवैधानिक पद पर रहते हुए भगवान के चित्रों का, हिंदुओं का और सदन की गरिमा का अपमान किया है। बता दें कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने 1 जुलाई को लोकसभा में हिंदू, बीजेपी, आरएसएस और पीएम मोदी को लेकर कुछ सवाल खड़े किए थे। राहुल गांधी ने कहा कि जो लोग अपने आप को हिंदू कहते हैं, वह 24 घंटे हिंसा, हिंसा, हिंसा; नफरत, नफरत, नफरत, असत्य, असत्य, असत्य करते रहते हैं। ये हिंदू हैं ही नहीं। आप हिंदू हो ही नहीं सकते। हिंदू धर्म में साफ लिखा है कि सत्य के साथ खड़ा होना चाहिए। सत्य से पीछे नहीं हटना चाहिए। पीएम मोदी ने राहुल गांधी के बयानों पर पलटवार करते हुए कहा था कि इस संविधान ने मुझे सिखाया है कि मुझे विपक्ष के नेता को गंभीरता से लेना चाहिए। पूरे हिंदू समाज को हिंसक कहना गंभीर बात है।

अन्य ख़बरें

विपक्ष की एकजुटता से भाजपा घबराई हुई है, 2027 में यूपी से होगा सफाया: अवधेश प्रसाद

Newsdesk

जयपुर पुलिस प्रमुख ने चुनाव ड्यूटी पर अनुपस्थित रहने के लिए चार कांस्टेबलों को बर्खास्त किया

Newsdesk

2005 से बिहार में न्याय के साथ विकास और सुशासन, कार्यकर्ता ही जेडीयू की असली ताकत : निशांत कुमार

Newsdesk

Leave a Comment