19.6 C
Jabalpur
October 26, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

हाथरस घटना में जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ होगी कार्रवाई : मंत्री जयवीर सिंह

हाथरस घटना में जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ होगी कार्रवाई: जयवीर सिंह

लखनऊ, 3 जुलाई । उत्तर प्रदेश के हाथरस में धार्मिक समागम में मची भगदड़ को लेकर योगी सरकार के मंत्री जयवीर सिंह ने कहा है कि यह घटना बेहद दुखद है। घटना पर आला-अधिकारी नजर बनाए हुए हैं। घटना का खुद मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री ने भी संज्ञान लिया है। उन्होंने कहा कि जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद घटना की पूरी जानकारी सामने आ जाएगी। हमने व्यवस्था बनाने की पूरी कोशिश की है, चाहे वह अस्पताल की हो या एंबुलेंस की। जो भी दोषी होगा, वह चाहे बाबा हो या कोई भी हो, उसके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाथरस के सरकारी अस्पताल में भगदड़ की घटना में घायलों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने अपने मंत्रियों और सांसद से पूरी जानकारी ली। वहीं बुधवार को राज्यसभा में हाथरस भगदड़ दुर्घटना में हुई जानमाल की हानि पर शोक व्यक्त करने के लिए मौन रखा गया। विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने हाथरस का मुद्दा उठाते हुए कानून बनाने की मांग करते हुए गृह मंत्री के बयान की मांग की है। कांग्रेस सांसद के सुरेश ने कहा है कि यह उत्तर प्रदेश शासन-प्रशासन और सरकार की विफलता है। मैं मुआवजे की राशि 2 लाख से बढ़ाकर 25 लाख करने का अनुरोध करता हूं। दरअसल हाथरस जनपद के थाना सिकंदराराऊ क्षेत्र के गांव रतीभानपुर में आयोजित भोले बाबा के सत्संग में मंगलवार को अचानक भगदड़ मच गई। भगदड़ में अब तक 121 लोगों ने अपनी जान गंवा दी है और वहीं 28 लोग घायल हैं।

अन्य ख़बरें

अयोध्या में रामलला के दर्शन के समय में बड़ा बदलाव, एक नवंबर से सुबह चार बजे खुलेंगे मंदिर के कपाट

Newsdesk

महाकौशल दौरे पर 28 को आ रहे प्रवीण तोगड़िया, तैयारी तेज

Newsdesk

बाउंड्रीवाल के लिए काट दिए एक दर्जन हरे-भरे पेड़, एनओसी लेने पर भी सवाल

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading