19.6 C
Jabalpur
October 26, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

Hathras Stampede – सीएम योगी पहुंचे हाथरस, जिला अस्पताल में घायलों से की मुलाकात

लखनऊ, 3 जुलाई । उत्तर प्रदेश के हाथरस जनपद के थाना सिकंदराराऊ क्षेत्र के गांव रतीभानपुर में आयोजित भोले बाबा के सत्संग में मंगलवार को अचानक भगदड़ मच गई। भगदड़ में अब तक 121 लोगों की मौत हुई है। इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को खुद फील्ड में उतरे हैं। वह हाथरस पहुंच गए हैं। इस दौरान उन्होंने अपने मंत्रियों और सांसद से पूरी जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक की और फिर अस्पतालों में घायलों से मुलाकात करने पहुंचे। सीएम योगी खुद पूरे घटनाक्रम की जानकारी ले रहे हैं। मुख्यमंत्री का राजकीय हेलीकॉप्टर हेलीपेड पर उतरा। उसके बाद उन्होंने अपने मंत्रियों और संगठन के पदाधिकारियों से घटना की जानकारी ली। फिर अस्पताल के लिए रवाना हुए। सीएम योगी के आने की खबर के बाद अस्पताल परिसर में सुरक्षा के तगड़े प्रबंध किए गए। ओपीडी को कुछ देर के लिए बंद किया गया। हाथरस में हुई भगदड़ घटना पर यूपी के मंत्री संदीप सिंह ने कहा कि अब तक 121 लोगों की मौत हो चुकी है, घायलों का इलाज चल रहा है। सीएम घायल व्यक्तियों और उनके परिवारों से मिलने के लिए हाथरस पहुंचे हैं। मुख्यमंत्री घटना की खबर पल-पल हमसे और प्रशासन के माध्यम से ले रहे हैं। घटना के लिए जिम्मेदार पाए गए लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। ज्ञात हो कि हाथरस में मंगलवार को सत्संग के दौरान भगदड़ मच गई थी। इस घटना में 121 लोगों ने अपनी जान गंवा दी और 28 लोग घायल हैं। हाथरस पहुंचने के बाद सीएम योगी ने यहां सर्किट हाउस में हालात का जायजा लिया।

अन्य ख़बरें

अयोध्या में रामलला के दर्शन के समय में बड़ा बदलाव, एक नवंबर से सुबह चार बजे खुलेंगे मंदिर के कपाट

Newsdesk

महाकौशल दौरे पर 28 को आ रहे प्रवीण तोगड़िया, तैयारी तेज

Newsdesk

बाउंड्रीवाल के लिए काट दिए एक दर्जन हरे-भरे पेड़, एनओसी लेने पर भी सवाल

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading