19.6 C
Jabalpur
October 26, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजनमनोरंजन (टेलीविज़न)

Bigg Boss OTT 3: रणवीर शौरी ने शिवानी को बताया सैडिस्ट, कहा- दूसरे की लड़ाई को एन्जॉय करती हैं

मुंबई, 3 जुलाई। बिग बॉस के घर में टेंशन का माहौल है। घरवालों के बीच लड़ाई-झगड़े देखने को मिल रहे हैं। इस बारे में रणवीर शौरी, अरमान मलिक और साई केतन राव आपस में बात करते नजर आएंगे। अपकमिंग एपिसोड में रणवीर शौरी शिवानी कुमारी को लेकर अपनी राय पेश करते नजर दिखेंगे। वह कहते हैं कि शिवानी घर में हो रही लड़ाई को एन्जॉय करती हैं। उन्होंने बताया कि सुबह किचन में लवकेश कटारिया और सना मकबूल के बीच हुई झड़प के दौरान शिवानी काफी खुश थीं। रणवीर ने शिवानी को सैडिस्ट कहा। उन्होंने कहा कि उन्हें घर में होने वाले झगड़ों में मजा आता है। पिछले एपिसोड में, रणवीर और शिवानी के बीच सना सुल्तान के स्टफ्ड टॉय ‘शेरू’ को छिपाने को लेकर लड़ाई हुई थी। दरअसल, घरवाले सना के ‘शेरू’ को छुपा देते हैं। इस बात को लेकर शिवानी रणवीर से कहती हैं, “जब सना का शेरू छिपा रहे थे, तब तुम वहां खड़े थे। मैंने तुम्हें देखा। तुम झूठ बोल रहे हो।” इस पर रणवीर ने कहा, “नहीं, मैंने नहीं देखा कि वहां क्या हो रहा था। तुम मेरे बारे में झूठे कमेंट्स करना बंद करो, खासकर तब जब तुम्हें फैक्ट्स नहीं पता हो। एक तो चोरी ऊपर से सीनाजोरी! क्यों छूती हो किसी और का सामान तुम वैसे भी?” बहस आगे बढ़ जाती है और रणवीर शिवानी को “बेशर्म” कह देते हैं। जवाब में शिवानी भी कहती हैं, “आप हो बेशर्म!” शो में एंट्री करने से पहले, रणवीर ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा था कि उन्हें ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ के बाद बेहतर रोल्स मिलने की उम्मीद है। उन्होंने कहा, “मुझे नहीं लगता कि मैं इसके तुरंत बाद कोई रियलिटी शो करूंगा, लेकिन यहां आप निश्चित नहीं हो सकते क्योंकि बहुत सी चीजें इस बात पर निर्भर करती हैं कि एक एक्टर के तौर पर आपको क्या मिल रहा है।” रणवीर ‘जिस्म’, ‘मिथ्या’, ‘भेजा फ्राई’, ‘हनीमून ट्रैवल्स प्राइवेट लिमिटेड’, ‘सिंह इज किंग’ और ‘टाइगर 3’ जैसी फिल्मों में अपनी भूमिकाओं के लिए जाने जाते हैं। ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ जियोसिनेमा प्रीमियम पर प्रसारित होता है।

अन्य ख़बरें

रजनीकांत की फिल्म ‘धर्मन’ में हुई नयनतारा की एंट्री

Newsdesk

शेफ दामू को याद कर भावुक हुईं राम्या पांडियन, बोलीं- ‘आपकी प्यार भरी बातें और आशीर्वाद हमेशा याद आएंगे

Newsdesk

एकता कपूर ने की प्रियंका चाहर चौधरी की तारीफ, कहा- आप असली हीरोइन हो

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading