23.5 C
Jabalpur
October 27, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

Jabalpur News : जबलपुर में मोटरसाइकिल पर पिकअप वाहन पलटा, 3 की मौत

Jabalpur Latest News, 4 जुलाई । मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में गुरुवार की सुबह एक हादसा हो गया। यहां एक पिकअप वाहन मोटरसाइकिल सवार पर पलट गया और इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बरगी थाना क्षेत्र में जबलपुर-नागपुर हाईवे पर गुरुवार की सुबह एक पिकअप वाहन मोटर साइकिल सवारों के ऊपर पलट गया। बरगी थाने के प्रभारी कमलेश चौरिया ने आईएएनएस को बताया कि मोटर साइकिल पर जा रहे तीन लोग जिनमें एक महिला, बच्ची और पुरुष शामिल थे, तीनों की मौत हो गई है। यह हादसा चूरिया गांव के पास हुआ। जबलपुर-नागपुर हाईवे काफी व्यस्त मार्ग है और इस पर बड़ी तादाद में वाहनों की आवाजाही रहती है। गुरुवार की सुबह भी इस मार्ग पर वाहन अपनी रफ्तार से दौड़े जा रहे थे। इस दौरान तेज रफ्तार से भागता पिकअप वाहन अनियंत्रित हो गया और समानांतर जा रहे मोटर साइकिल सवारों को अपनी चपेट में ले लिया। परिणामस्वरुप मोटर साइकिल पर सवार तीनों की मौत हो गई। मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजे गए हैं।

अन्य ख़बरें

, उल्लास और भक्ति के साथ मनाया शरदोत्सव, डांडिया-गरबा में झूमे भक्तजनश्रद्धा

Newsdesk

भोपाल में भाजपा का कांग्रेस कार्यालय पर प्रदर्शन

Newsdesk

मैरी और कजाकिस्तान की आईआईटीयू के बीच एआई और साइबर सुरक्षा अनुसंधान को बढ़ावा देने के लिए समझौता

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading