October 31, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिक

Noida News : आयुर्वेद की नकली दवा बनाने वाले दो गिरफ्तार, 35 लाख रुपए का सामान बरामद

नोएडा, 04 जुलाई। नोएडा पुलिस ने आयुर्वेद की नकली दवा बनाने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 35 लाख रुपए का सामान बरामद हुआ है। पकड़े गए आरोपियों में से एक दवा कंपनी में पहले काम कर चुका है और वह नकली होलोग्राम और दवा का पैकेट बनाकर उसे बाजार में सप्लाई कर रहा था। पुलिस के मुताबिक नोएडा के थाना फेस 1 पुलिस ने आयुर्वेद की नकली दवा बनाने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से गत्ते के 141 कार्टन, 1 कम्प्रेसर मशीन, एक इलेक्ट्रिक नेक्सट पैकेजिंग मशीन, एक सीलिंग मशीन आदि बरामद की है। इसकी अनुमानित कीमत लगभग 35 लाख रुपये है। थाना फेस-1 पुलिस ने लोकल इंटेलिजेंस एवं गोपनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुये आरोपी अनीस अहमद और मो. शमी को बी- 7, प्रथल तल, सेक्टर 10, नोएडा से गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया है कि अनीस अहमद पूर्व में शिकायतकर्ता अजीजुल हसन के यहां मुरादाबाद में फैक्ट्री में काम करता था। उसे आयुर्वेद की दवा बनाने की सामग्री व दवा बनाने का अनुभव था। काम छोड़ने के बाद अनीस पहले लखनऊ में तथा वर्तमान में बी- 6, सेक्टर 10, नोएडा में अजीजुल हसन के प्रोडक्ट की नकल व उसके स्टीकर व हॉलमार्क इस्तेमाल कर उपरोक्त प्रोडक्ट को असली के तौर पर दर्शाते हुए मार्किट में बेच रहा था। पुलिस को मिली शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की और फिर नकली आयुर्वेदिक दवा बनाने के कारखाने से गिरफ्तार कर लिया।

अन्य ख़बरें

लोक सेवा गारण्टी में समय सीमा में सेवाएं नहीं देने वाले पंचायत सचिवो ंपर 500 रूपए प्रतिकेश पैनाल्टी लगाने के निर्देश- कलेक्टर

Newsdesk

उपभोक्ता संरक्षण समिति बालाघाट द्वारा जागरूकता अभियान के तहत उपभोक्ताओं को किया जा रहा जागरूक

Newsdesk

नवीन माध्यमिक शाला भवन कण्डरा का विधायक ने किया लोकार्पण

Newsdesk

Leave a Comment