18.9 C
Jabalpur
October 26, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

UP News : यूपी में दो अलग-अलग हादसों में आठ लोगों की गई जान

लखनऊ, 4 जुलाई । उत्तर प्रदेश में गुरुवार को दो अलग-अलग जिलों में हुए हादसे में आठ लोगों की जान चली गई। यूपी के रामपुर में दिल्ली-लखनऊ राजमार्ग स्थित मूंढापांडे में गुरुवार को रोडवेज बस ने हज करके लौट रहे लोगों की कार को टक्कर मार दी। इसमें पांच लोगों की मौत हो गई। स्वार के क्षेत्राधिकारी अतुल पांडेय ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के मुकरमपुर गांव के रहने वाले अशरफ परिवार के साथ हज करके वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी गाड़ी किसी बड़े वाहन से टकरा गई। इस घटना में पांच लोगों की मौत हो गई। सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए मुरादाबाद भेजा गया है। दूसरा हादसा मिर्जापुर के चुनार में हुआ है। चुनार थाना क्षेत्र के रेलवे फाटक के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग पर मॉर्निंग वॉक करके वापस घर लौट रहे तीन लोगों को तेज गति से जा रही ट्रक ने कुचल दिया। इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक सहित फरार हो गया। क्षेत्राधिकारी अशोक सिंह ने बताया कि चुनार थाना अंतर्गत दुर्गाजी मोड़ के पास सुबह टहलने निकलने तीन व्यक्तियों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, एक घायल ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। शवों का पोस्टमार्टम किया जा रहा है।

अन्य ख़बरें

अयोध्या में रामलला के दर्शन के समय में बड़ा बदलाव, एक नवंबर से सुबह चार बजे खुलेंगे मंदिर के कपाट

Newsdesk

महाकौशल दौरे पर 28 को आ रहे प्रवीण तोगड़िया, तैयारी तेज

Newsdesk

बाउंड्रीवाल के लिए काट दिए एक दर्जन हरे-भरे पेड़, एनओसी लेने पर भी सवाल

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading