19.6 C
Jabalpur
October 26, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

उत्तर प्रदेश में मेडिकल कॉलेज की व्यवस्था खराब है : अखिलेश यादव

लखनऊ, 4 जुलाई । उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित सपा कार्यालय में गुरुवार को आयोजित कार्यक्रम में बसपा के पूर्व सांसद हाजी फजलुर्रहमान समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। उनके साथ बड़ी संख्या में बसपा कार्यकर्ताओं ने भी सपा की सदस्यता ली। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सभी को पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री अपना पॉलिटिकल स्वास्थ्य सही करने में लगे हुए हैं तो विभाग कैसे सही होगा। इस सरकार में इमरजेंसी में कभी कोई इलाज नहीं मिल पाया है। स्वास्थ्य मंत्री पॉलिटिकल स्वास्थ्य बेहतर करना चाहते हैं, यह सरकार पता नहीं कौन सी पॉलिटिकल विटामिन चाहती है। सपा सरकार में जो मेडिकल कॉलेज चल भी रहे थे, उनको भाजपा ने खत्म कर दिया है। उत्तर प्रदेश में मेडिकल कॉलेज की व्यवस्था खराब कर दी है। हाथरस में 121 मौतों पर अखिलेश यादव ने कहा कि बड़े पैमाने पर लोगों की जान गई है। इस तरह के कार्यक्रम समय-समय पर उत्तर प्रदेश में होते रहते हैं। पूरी जिम्मेदारी सरकार और प्रशासन की है। इस तरह के आयोजन में ज्यादा लोग आते ही हैं। हादसे में सबसे ज्यादा जान महिलाओं की गई है। प्रशासन की कमी की वजह से इतना बड़ा हादसा हुआ है। इसकी जिम्मेदारी लेनी चाहिए। हाथरस कोई पहला हादसा नहीं है, इससे पहले भी हुए हादसों में स्वास्थ्य सेवाएं फेल थी। उन्होंने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव में बसपा से गठबंधन था। सबसे पहले वोट मांगने सहारनपुर गए थे। इनकी जीत हुई। हालांकि, दूसरे दल ने दूरी बना ली, लेकिन सांसदों से दूरी कभी नहीं रही।

अन्य ख़बरें

अयोध्या में रामलला के दर्शन के समय में बड़ा बदलाव, एक नवंबर से सुबह चार बजे खुलेंगे मंदिर के कपाट

Newsdesk

महाकौशल दौरे पर 28 को आ रहे प्रवीण तोगड़िया, तैयारी तेज

Newsdesk

बाउंड्रीवाल के लिए काट दिए एक दर्जन हरे-भरे पेड़, एनओसी लेने पर भी सवाल

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading