22.5 C
Jabalpur
October 26, 2026
सी टाइम्स
खेलप्रादेशिकराष्ट्रीय

New Delhi – बीसीसीआई ने पीएम मोदी को दी ‘नमो’ इंडिया लिखी हुई स्पेशल जर्सी

नई दिल्ली, 4 जुलाई । टीम इंडिया गुरुवार सुबह बारबाडोस से भारत लौट चुकी है। रोहित ब्रिगेड ने सबसे पहले पीएम मोदी से उनके आवास पर मुलाकात की, जहां बीसीसीआई अध्यक्ष रोजर बिन्नी और सचिव जय शाह ने उन्हें स्पेशल ‘नमो’ इंडिया जर्सी भेंट की। पीएम मोदी ने रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टी20 विश्व कप विजेता टीम की बारबाडोस से आने पर अपने आवास पर मेजबानी की। मुख्य कोच राहुल द्रविड़ समेत भारतीय टीम के सदस्यों ने पीएम मोदी से बातचीत की। टीम ने प्रधानमंत्री को टी20 विश्व कप ट्रॉफी भी दिखाई। पीएम मोदी से मुलाकात के बाद बीसीसीआई ने ‘एक्स’ पर लिखा, “भारतीय क्रिकेट टीम ने आज भारत के माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके आधिकारिक आवास पर मुलाकात की। सर, हम आपके प्रेरक शब्दों और टीम इंडिया को दिए गए आपके अमूल्य समर्थन के लिए आपका हार्दिक आभार व्यक्त करते हैं।” बीसीसीआई ने भी पीएम मोदी के समर्थन की सराहना की। बीसीसीआई ने पोस्ट में लिखा, “भारतीय क्रिकेट टीम ने आज माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके आवास पर मुलाकात की। सर, हम आपके प्रेरक शब्दों और टीम इंडिया को दिए गए आपके अमूल्य समर्थन के लिए आपका हार्दिक आभार व्यक्त करते हैं।” मुंबई एयरपोर्ट पहुंचने के बाद टीम वानखेड़े स्टेडियम जाएगी। बीसीसीआई ने नरीमन प्वाइंट से वानखेड़े तक एक किलोमीटर विक्ट्री परेड का आयोजन किया है, जिसके बाद वानखेड़े स्टेडियम में एक भव्य समारोह होगा। मुंबई के इस प्रतिष्ठित स्थल पर बीसीसीआई सचिव जय शाह, जो शनिवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ फाइनल के लिए बारबाडोस में मौजूद थे, भारतीय टीम को एक दशक से अधिक समय में अपनी पहली आईसीसी ट्रॉफी जीतने के लिए 125 करोड़ रुपये का पुरस्कार देंगे।

अन्य ख़बरें

भोपाल में भाजपा का कांग्रेस कार्यालय पर प्रदर्शन

Newsdesk

चक्रवात ‘अर्नब’ को लेकर ओडिशा अलर्ट, 30 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

Newsdesk

टाटानगर के रेल विकास को मिल रही नई गति, तीसरी-चौथी लाइन और स्टेशन पुनर्विकास से बढ़ेगी क्षमता

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading