November 2, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिकराष्ट्रीय

Cyber Scams – हरियाणा में क्रिप्टो करेंसी के नाम पर 9 करोड़ 68 लाख रुपये की ठगी

पंचकूला ,cyber scams, 5 जुलाई । ऑनलाइन ठगी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। हरियाणा के पंचकूला में एक व्यक्ति से क्रिप्टोकरेंसी में ट्रेडिंग के नाम पर करोड़ों रुपये लूट लिए गए। पंचकूला साइबर थाना पुलिस प्रभारी ललित कुमार ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन साइबर पोर्टल पर एक ललित सिंगाल नाम के व्यक्ति से शिकायत मिली थी। 13 दिसंबर 2023 को उन्हें एक लिंक मैसेज आया। उसमें ट्रेडिंग से जुड़ी जानकारी के क्लिक करने के लिए कहा गया। उनके साथ एक राहुल शर्मा नाम के व्यक्ति ने संपर्क किया। उसने क्रिप्टो करेंसी में इन्वेस्ट करने के लिए ललित को कहा। वो राहुल शर्मा के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ गया और पैसे इन्वेस्ट करना शुरू कर दिया। तीन महीने तक उसने ग्रुप में ट्रेडिंग को लेकर किए जा रहे काम के बारे में जाना। राहुल शर्मा के कहने पर एक विदेशी इन्वेस्टर से पीड़ित ने बातचीत की और इन्वेस्टमेंट करने के लिए तैयार हो गया। इसके बाद पीड़ित ललित से केवाईसी के लिए सभी डॉक्यूमेंट्स मांगे गए और ट्रेडिंग के लिए खाता भी खुलवाया। उसने 18 अलग-अलग किस्तों में कुल 9 करोड़ 68 लाख रुपये इन्वेस्ट किए। फिर जुलाई के पहले हफ्ते में पीड़ित ललित ने इन्वेस्ट की गई पूरी राशि निकलवाने की बात कही। इस पर आरोपियों ने उन्हें इसके लिए कुल राशि का 10 प्रतिशत बतौर टैक्स जमा करने को कहा। इस तरह ललित सिंगाल के साथ करोड़ों रुपये की ठगी को अंजाम दिया गया। जांच अधिकारी ने बताया कि पीड़ित पक्ष की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया। साथ ही जिन-जिन बैंक खातों में पैसा ट्रांसफर किया गया है, उसकी छानबीन की जा रही है। बैंक खाते से दो करोड़ रुपए होल्ड भी करवा दिए गए हैं। मामले की पूरी जांच कर सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

अन्य ख़बरें

यूपी 2027 चुनाव : कांग्रेस के गढ़ में सपा ने 2022 में जीती थी 6 में से 4 सीटें, क्या भाजपा लगा पाएगी सेंध

Newsdesk

ओडिशा के गंजाम जिले में भूस्खलन से गांव तबाह, कई लोग लापता, बचाव अभियान जारी

Newsdesk

जंगलों और प्राकृतिक संसाधनों को सुरक्षित रखना भी सरकार की जिम्मेदारी, महाराष्ट्र की कर्जत पंप स्टोरेज परियोजना पर भाजपा का सुझाव

Newsdesk

Leave a Comment