18.9 C
Jabalpur
October 26, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ के सेट पर वरुण और सान्या उठा रहे चाय का लुत्फ, शेयर की फोटो

 मुंबई, 5 जुलाई। वरुण धवन और जान्हवी कपूर इन दिनों अपकमिंग फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ की शूटिंग में काफी बिजी है। इस फिल्म में सान्या मल्होत्रा भी लीड रोल में नजर आएंगी। इस बीच वरुण और सान्या ने फिल्म के सेट से एक फोटो शेयर की, जिसमें वह चाय का लुत्फ उठाते नजर आ रहे हैं। वरुण ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर धर्मा प्रोडक्शंस के सेट से बिहाइंड द सीन (बीटीएस) फोटो शेयर की। फोटो में एक्टर चाय का कप पकड़े हुए दिखाई दे रहे हैं। वरुण ने “चाय पत्ती” के लिए सान्या को धन्यवाद देते हुए कैप्शन में लिखा, “चाय पत्ती के लिए धन्यवाद सान्या मल्होत्रा।” सान्या ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर पोस्ट को रिशेयर किया और बताया कि वरुण उनकी पसंदीदा माचा चाय का लुत्फ उठा रहे थे, जिसके बारे में वह अकसर बात करती हैं। एक्ट्रेस ने लिखा, “यू आर वेलकम, वरुण।” ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ का निर्देशन शशांक खेतान कर रहे हैं। फिल्म में वरुण धवन ‘सनी संस्कारी’ की भूमिका में नजर आएंगे, जबकि जान्हवी कपूर ‘तुलसी कुमारी’ का किरदार निभाएंगी। इस फिल्म से पहले भी वरुण और जान्हवी की जोड़ी फिल्म ‘बवाल’ में नजर आई थीं। बता दें कि ‘हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया’ और ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ के बाद वरुण का शशांक के साथ तीसरा कोलेबोरेशन है। वहीं ‘धड़क’ से डेब्यू के बाद जाह्नवी का निर्देशक के साथ दूसरा कोलेब है। हीरू यश जौहर, करण जौहर, अपूर्व मेहता और शशांक ने इसका निर्माण किया है। फिल्म में रोहित सराफ और अक्षय ओबेरॉय भी लीड रोल में हैं। ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ 18 अप्रैल, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। वर्कफ्रंट की बात करें तो ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ के अलावा, सान्या ‘मिसेज’ में नजर आएंगी। इस फिल्म को हवाई इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2024, पाम स्प्रिंग्स इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2024 और टालिन ब्लैक नाइट्स फिल्म फेस्टिवल में दिखाया गया था। सान्या के पास ‘ठग लाइफ’ भी है। दूसरी ओर, वरुण के पास एक्शन ड्रामा ‘बेबी जॉन’ और ‘सिटाडेल: हनी बनी’ है। वहीं जान्हवी कपूर जल्द ही सुधांशु सरिया द्वारा निर्देशित ‘उलझन’ में नजर आने वाली हैं। यह फिल्म 2 अगस्त को रिलीज होगी। पहले इसकी रिलीज डेट 5 जुलाई तय की गई थी, जिसे टाल दिया गया।

अन्य ख़बरें

रजनीकांत की फिल्म ‘धर्मन’ में हुई नयनतारा की एंट्री

Newsdesk

शेफ दामू को याद कर भावुक हुईं राम्या पांडियन, बोलीं- ‘आपकी प्यार भरी बातें और आशीर्वाद हमेशा याद आएंगे

Newsdesk

एकता कपूर ने की प्रियंका चाहर चौधरी की तारीफ, कहा- आप असली हीरोइन हो

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading