October 31, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

कांवड़ यात्रा, मोहर्रम को लेकर पुलिस करेगी व्यापक इंतजाम, सुरक्षा को लेकर की बैठक

Noida News, 6 जुलाई। नोएडा पुलिस ने आने वाले दिनों में कांवड़ यात्रा और मोहर्रम को देखते हुए व्यापक इंतजाम शुरू कर दिए हैं। सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद करने के लिए अधिकारी लगातार लोगों के बीच बैठक कर रहे हैं। नोएडा के हर जोन में बैठक कर पुलिसकर्मी लोगों को नए कानून की जानकारी दे रहे हैं। पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्ध नगर लक्ष्मी सिंह के निर्देशानुसार डीसीपी नोएडा रामबदन सिंह की देखरेख में और एडीसीपी नोएडा मनीष कुमार मिश्र के निर्देशन में एसीपी नोएडा-1 प्रवीण कुमार ने थाना सेक्टर 39 क्षेत्र में आगामी कांवड यात्रा, मोहर्रम तथा तीनों नये कानूनों के संबंध में पदाधिकारियों व नागरिकों के साथ बैठक कर उन्हें जागरूक किया। प्रवीण कुमार ने तीनों नये कानूनों (भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, भारतीय साक्ष्य अधिनियम-2023) में महत्वपूर्ण बदलावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस बीच उन्होंने कहा कि नये कानून आमजन की सुविधा के लिए बनाये गये हैं। तीनों नये कानूनों की मदद से पीड़ितों को तुरंत न्याय मिलेगा। नए कानून से आम जनता को कोई भी परेशानी नहीं होगी। अब मुकदमा दर्ज करना काफी आसान हो जाएगा और लोगों को सहूलियत भी होगी। गौरतलब है कि मोहर्रम 7 जुलाई से शुरू हो रहे हैं और कावड़ यात्रा 22 जुलाई से लेकर 2 अगस्त तक चलेगी। इसको ध्यान में रखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरीके से सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद करने में लगा है। कावड़ यात्रा में लाखों श्रद्धालु नोएडा से होते हुए हरिद्वार की तरफ जाते हैं। कावड़ यात्रा के दौरान ट्रैफिक डायवर्जन भी किया जाएगा, जिसके लिए प्लान अभी से तैयार किया जा रहा है। दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और हरियाणा से लाखों भक्त इस कावड़ यात्रा में शामिल होते हैं। इसलिए उत्तर प्रदेश सरकार इस यात्रा को पूरी तरीके से सुरक्षित बनाने के लिए अभी से अपने प्रयास में जुट गई है।

अन्य ख़बरें

लोक सेवा गारण्टी में समय सीमा में सेवाएं नहीं देने वाले पंचायत सचिवो ंपर 500 रूपए प्रतिकेश पैनाल्टी लगाने के निर्देश- कलेक्टर

Newsdesk

उपभोक्ता संरक्षण समिति बालाघाट द्वारा जागरूकता अभियान के तहत उपभोक्ताओं को किया जा रहा जागरूक

Newsdesk

नवीन माध्यमिक शाला भवन कण्डरा का विधायक ने किया लोकार्पण

Newsdesk

Leave a Comment