April 28, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

Bihar News : बिहार में वज्रपात से 24 घंटे में 9 की मौत, सीएम नीतीश ने किया मुआवजे का ऐलान

Patna Latest News, 6 जुलाई । बिहार के विभिन्न जिलों में पिछले 24 घंटों के दौरान वज्रपात की चपेट में आने से नौ लोगों की मौत हो गई। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मृतकों के आश्रितों को चार-चार लाख रुपये अविलंब अनुग्रह अनुदान देने का निर्देश दिया है। आपदा प्रबंधन विभाग के मुताबिक, पिछले 24 घंटे के दौरान वज्रपात की चपेट में आने से जहानाबाद में तीन और मधेपुरा में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि पूर्वी चंपारण, रोहतास, सारण तथा सुपौल में एक -एक व्यक्ति को जान गंवानी पड़ी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इन घटनाओं पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा की इस घड़ी में वे प्रभावित परिवारों के साथ हैं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को शनिवार को ही चार-चार लाख रुपये अनुग्रह अनुदान देने के निर्देश दिये हैं। मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की है कि सभी लोग खराब मौसम में पूरी सतर्कता बरतें। खराब मौसम होने पर वज्रपात से बचाव के लिये आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा समय-समय पर जारी किये गये सुझावों का अनुपालन करें। खराब मौसम में घरों में रहें और सुरक्षित रहें।

अन्य ख़बरें

7 राज्यसभा सांसदों के पार्टी छोड़ने के बाद AAP में हलचल बढ़ी, सभी विधायकों को जालंधर किया गया तलब

Newsdesk

सिक्किम से प्रभावित पीएम मोदी बोले, अगर यहां के ऑर्किड नहीं देखे तो आपने असली सुंदरता नहीं देखी

Newsdesk

बच्चों के साथ फुटबॉल खेलते नजर आए पीएम मोदी, कहा- नन्हे दोस्तों के साथ खेलने का मजा ही कुछ और है

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading