October 31, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिक

Noida Crime : फर्जी क्यूआर कोड बनाकर धोखाधड़ी से 10 लाख रुपए ठगने वाले दो गिरफ्तार

Noida News, 06 जुलाई । नोएडा के साइबर थाना पुलिस ने दो ऐसे आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो फर्जी क्यूआर कोड बनाकर धोखाधड़ी करते थे। इन्होंने एक डॉक्टर के अस्पताल में फर्जी क्यूआर कोड लगाकर अब तक 10 लाख रुपए की धोखाधड़ी कर ली थी। साइबर सेल ने बताया है कि पीड़ित ने 26 फरवरी को थाना सेक्टर 58 पर मुकदमा दर्ज करवाया था। जब पुलिस ने जांच की तो पता चला कि अभियुक्त संजय और अजय ने धोखाधड़ी की है। साइबर सेल ने गिरफ्तार कर पूछताछ की तो अभियुक्त संजय कुमार ने बताया कि वह मेडिकल क्षेत्र में एमआर का काम करता है। वर्ष 2022 में वह डॉ. अजय अग्रवाल व मोनिका अग्रवाल के क्लीनिक पर दवाइयों के प्रचार-प्रसार के लिए जाया करता था। उसी समय उसके द्वारा उनकी क्लीनिक पर जांच के लिए अपने साले महेश को रखा था। जो उस समय उनके पास ही मकान में रहता था। उसी मकान में अजय कुमार कठेरिया भी रहता था। उन्होंने प्लान बनाकर अस्पताल के क्यूआर कोड को बदल दिया और धोखाधड़ी की। पुलिस ने बताया कि संजय कुमार (35) नोएडा और अजय कुमार (36) एटा का रहने वाला है। गौरतलब है कि नोएडा में बीते कई दिनों से फर्जी क्यूआर कोड को लेकर धोखाधड़ी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। पुलिस लगातार ऐसे केस की जांच कर रही।

अन्य ख़बरें

लोक सेवा गारण्टी में समय सीमा में सेवाएं नहीं देने वाले पंचायत सचिवो ंपर 500 रूपए प्रतिकेश पैनाल्टी लगाने के निर्देश- कलेक्टर

Newsdesk

उपभोक्ता संरक्षण समिति बालाघाट द्वारा जागरूकता अभियान के तहत उपभोक्ताओं को किया जा रहा जागरूक

Newsdesk

नवीन माध्यमिक शाला भवन कण्डरा का विधायक ने किया लोकार्पण

Newsdesk

Leave a Comment