20.7 C
Jabalpur
October 24, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिक

Pune News – पुणे में नशे में धुत शख्स ने की ट्रैफिक पुलिसकर्मी को आग लगाने की कोशिश

पुणे (महाराष्ट्र), 6 जुलाई । पुणे में एक और चौंकाने वाली घटना हुई है। चेकिंग के लिए रोकने पर नशे में धुत मोटरसाइकिल सवार ने पेट्रोल डालकर एक महिला ट्रैफिक पुलिसकर्मी को आग लगाने की कोशिश की। यह घटना शुक्रवार रात करीब 8 बजे हुई। एक पुलिस अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। ट्रैफिक पुलिसकर्मी एपीआई शैलजा जानकर, अन्य सहकर्मियों के साथ, फरासखाना ट्रैफिक पुलिस स्टेशन के अंतर्गत लक्ष्मी रोड पर वाहनों की चेकिंग कर रहीं थीं। इसी दौरान वहां से गुजर रहे मोटरसाइकिल सवार को रोका गया। पूछताछ के दौरान संदिग्ध प्रतीत होने पर उसे पास के ट्रैफिक पुलिस स्टेशन चलने को कहा गया। इससे नाराज मोटरसाइकिल सवार 32 वर्षीय संजय एफ साल्वे मौके से भाग गया और एक घंटे बाद पेट्रोल लेकर वापस आया। संजय ने अचानक महिला पुलिसकर्मी पर पेट्रोल उड़ेल दिया और लाइटर से जलाने की कोशिश की। लेकिन दूसरे पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ लिया। पुलिस उपायुक्त (यातायात) रोहिदास पवार ने आईएएनएस को बताया कि इस दौरान महिला पुलिसकर्मी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। ड्यूटी पर मौजूद अन्य पुलिसकर्मी मदद के लिए दौड़े और आरोपी को पकड़ लिया। मामले की जांच की जा रही है। आरोपी संजय एफ साल्वे पिंपरी-चिंचवाड़ का निवासी है। विश्रामबाग पुलिस स्टेशन की वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक दीपाली भुजबल ने शनिवार को मीडियाकर्मियों को बताया कि उन्होंने संजय एफ साल्वे के खिलाफ हत्या के प्रयास, शराब पीकर गाड़ी चलाने, सरकारी कर्मचारी के काम में बाधा डालने आदि आरोपों में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। उल्लेखनीय है कि19 मई को शराब पीकर पोर्श गाड़ी चलाने और टक्कर मारकर नाबालिग चालक के भागने के बाद से पुणे ट्रैफिक पुलिस ने सड़कों पर निगरानी बढ़ा दी है।

अन्य ख़बरें

गोपालगंज में जनविश्वास शिविर आयोजित, विधायक और कलेक्टर ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं

Newsdesk

आर.आई. श्याम सेठ और सरोज डोंगरे की खुली लापरवाही! बरघाट सीमांकन में लीपा पोती

Newsdesk

अनूपपुर जंक्शन पर रेल जनसंवाद बना फोटो सेशन! जनता गायब,अधिकारी-कर्मचारी ही करते रहे संवाद एडीआरएम

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading