19.6 C
Jabalpur
October 26, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

बसपा ने पांच जिलों के संगठन में किए बड़े बदलाव

Lucknow News Today, 8 जुलाई । लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने संगठन में बड़ा फेरबदल किया है। सोमवार को उसने पांच जिले की कार्यकारिणी में बदलाव किए। बसपा मुखिया मायावती ने 2027 के चुनाव के लिए रणनीति बनानी शुरू कर दी है। लखनऊ, प्रयागराज, रायबरेली, प्रतापगढ़ और उन्नाव के लिए नई जिला कमेटियां गठित की हैं। बहुजन समाज पार्टी की तरफ से जारी किए गए पत्र में बताया गया है कि पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के आदेश पर नई कार्यकारिणी बनाई गई है। लखनऊ की जिला कमेटी में बदलाव किए गए हैं और राकेश जायसवाल को इसका उपाध्यक्ष बनाया गया है। पार्टी की ओर से बताया गया कि रामशंकर गौतम को जिला सचिव बनाया गया है। इनके अलावा युसुफ गाजी को जिला खजांची नियुक्त किया गया है। विशाल कांशी और कुलदीप रावत को जिला कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है। वहीं विजय चौधरी को बीवीएफ संयोजक और आरके बर्मन को जिला संयोजक बामसेफ बनाया गया है। ऐसे ही उन्नाव जिले की जिला कमेटी में पदाधिकारीगण मनोनीत किए गए हैं। मूलचन्द्र लोधी को जिला उपाध्यक्ष सुदामा पासी को जिला महासचिव जबकि जिला सचिव अमर सिंह गौतम जिला खजांची रईस वेग, जिला कार्यकारिणी सदस्य सतीश पासी और बीरेन्द्र गौतम बने हैं। जिला बी.वी.एफ संयोजक नरेश भारती और रामनरेश गौतम को जिला संयोजक बामसेफ बनाया गया है। रायबरेली की जिला कमेटी में रामविलास लोधी को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है। जिला महासचिव की जिम्मेदारी संदीप कुमार रावत को मिली है। वहीं दिनेश पाल को जिला सचिव बनाया गया है। जिला खजांची मो. फारूख, जिला कार्यकारिणी सदस्य मंगल प्रसाद, चन्द्रकेश बने हैं। जिला बी.वी.एफ संयोजक अमरनाथ कोरी और बामसेफ का जिला संयोजक अनिल कान्त को बनाया गया है। जनपद प्रतापगढ़ की जिला कमेटी में जिला उपाध्यक्ष अनवर अली, जिला महासचिव नीरज पासी, जिला सचिव रामआसरे आर्या, जिला खजांची उमाकांत पांडेय, जिला कार्यकारिणी सदस्य उमाशंकर पाल और बांके लाल पटेल बने हैं। जिला बीवीएफ संयोजक की जिम्मेदारी धर्मराज गौतम को मिली है। जबकि जिला संयोजक बामसेफ राजाराम गौतम बने है। इसी प्रकार प्रयागराज की जिला कमेटी में जिला उपाध्यक्ष अब्दुल रहमान, जिला महासचिव बुद्धि प्रकाश भारती (पासी), जिला सचिव आकाश वर्मा, जिला खजांची मनोज पाल, जिला कार्यकारिणी सदस्य भोला चौधरी और अतुल कुमार बने हैं। जिला बीवीएफ संयोजक लालचंद गौतम बने हैं। जबकि बामसेफ का जिला संयोजक राम निवास को बनाया गया है। लोकसभा चुनाव 2024 में बसपा को उत्तर प्रदेश में एक भी सीट नहीं मिली। पार्टी का वोट शेयर भी लगातार गिर रहा है। पार्टी ने नए सिरे से तैयारी शुरू कर दी है। अभी हाल में यूपी में दस सीटों पर चुनाव होने हैं। उसकी भी तैयारी शुरू हो गई है।

अन्य ख़बरें

अयोध्या में रामलला के दर्शन के समय में बड़ा बदलाव, एक नवंबर से सुबह चार बजे खुलेंगे मंदिर के कपाट

Newsdesk

महाकौशल दौरे पर 28 को आ रहे प्रवीण तोगड़िया, तैयारी तेज

Newsdesk

बाउंड्रीवाल के लिए काट दिए एक दर्जन हरे-भरे पेड़, एनओसी लेने पर भी सवाल

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading