21.4 C
Jabalpur
October 25, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयखेलराष्ट्रीय

जीत की राह पर लौटना शानदार : शुभमन गिल

हरारे, 8 जुलाई । कप्तान शुभमन गिल ने रविवार को दूसरे टी20 मैच में जिम्बाब्वे को 100 रनों से हराने का श्रेय अभिषेक शर्मा और ऋतुराज गायकवाड़ की धमाकेदार पारियों को दिया। जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 234 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में सिकंदर रजा की टीम मात्र 134 रन पर सिमट गई। सीरीज के पहले मैच में खराब प्रदर्शन के बाद भारतीय बल्लेबाजों ने आक्रामक खेल दिखाया। अभिषेक ने 46 गेंदों में शतक जड़ा जबकि गायकवाड़ ने नाबाद 77 रन बनाए। इससे टीम 20 ओवर में 2 विकेट गंवा 234 रन बनाने में सफल रही। जवाब में आवेश खान और मुकेश कुमार ने तीन-तीन विकेट लिए जबकि रवि बिश्नोई ने दो विकेट चटकाए। मेजबान टीम 18.4 ओवर में 134 रन पर ढेर हो गई। गिल ने मैच के बाद कहा, “इस कमबैक से बहुत खुश हूं, जीत की लय में लौटकर बहुत अच्छा लगा। अभिषेक और ऋतुराज ने जिस तरह से बल्लेबाजी की, खासकर पावरप्ले में यह आसान नहीं था, क्योंकि गेंद स्विंग हो रही थी, लेकिन दोनों बल्लेबाजों ने शानदार तरीके से पारी को संभाला। पहले मुकाबले में दबाव को झेलने में हम सफल नहीं हुए इसलिए हमें हार झेलनी पड़ी। यह एक युवा टीम है और इनमें से कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के लिए नए हैं, लेकिन इस जीत से सभी का आत्मविश्वास बढ़ाया है।” गिल ने स्वीकार किया कि सीरीज का पहला मैच हारने के बाद टीम दबाव में थी, लेकिन उन्हें अपनी वापसी का भरोसा था। सलामी बल्लेबाज ने कहा, “पहले मैच में दबाव होना वाकई अच्छा था और हम जानते थे कि इस मैच में क्या होने वाला है। हमें अभी तीन मैच खेलने हैं और हम उनका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। विकल्प न होने की बजाय अधिक विकल्प होना हमेशा अच्छा होता है।” भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीसरा टी20 मैच बुधवार को खेला जाएगा।

अन्य ख़बरें

कर्नाटक: उडुपी जिले में अराटे पुल के पास दो निजी बसों की टक्कर में 26 घायल

Newsdesk

खड़गे की टिप्पणी पर गृह मंत्री शाह और नितिन नबीन का हमला, बोले- राजनीतिक मर्यादाएं तार-तार हुईं

Newsdesk

‘विंग्स ओवर गंगा’ भारतीय वायुसेना के शौर्य और शक्ति का उत्सव : राजनाथ सिंह

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading