October 31, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

Noida News : ‘एक पेड़ मां के नाम’ कार्यक्रम में पुलिस कर रही है 12,600 पौधरोपण

नोएडा : 'एक पेड़ मां के नाम' कार्यक्रम में पुलिस कर रही है 12,600 पौधरोपण

नोएडा, 8 जुलाई। उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बीते दिनों पड़ी भीषण गर्मी और हीटवेव के चलते लोगों का बुरा हाल हो गया था। इसके बाद शासन ने ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने के अभियान की शुरुआत की है। इस अभियान के तहत गौतमबुद्ध नगर में भी सभी विभाग वृहद पौधरोपण कार्यक्रम कर रहे हैं। गौतमबुद्धनगर की पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने रिजर्व पुलिस लाइन के निरीक्षण के दौरान अभियान के तहत पौधरोपण किया। उन्होंने जनपद के सभी नागरिकों को ज्यादा से ज्यादा संख्या में पौधरोपण करने का संदेश देते हुए पुलिस अधिकारियों के साथ अभियान में शिरकत की। उन्होंने कहा कि वृक्ष हमें अनमोल जीवन प्रदान करते हैं एवं प्रकृति का संतुलन बनाए रखने के लिए अधिक से अधिक संख्या में पौधरोपण बहुत जरूरी है। सभी नागरिकों को मिलकर स्वच्छ हवा पाने और ग्लोबल वार्मिंग, जलवायु परिवर्तन आदि समस्याओं को कम करने के लिए अधिक से अधिक संख्या में पौधे लगाने होंगे। कार्यक्रम के अंतर्गत गौतमबुद्धनगर रिजर्व पुलिस लाइन, पुलिस मुख्यालय एवं सभी थानों और कार्यालयों में लगभग 12,600 पेड़ लगाए जा रहे हैं। पुलिस कमिश्नर ने रिजर्व पुलिस लाइन का निरीक्षण करते हुए परिवहन शाखा, परेड ग्राउंड आदि का जायजा लिया और साफ-सफाई के साथ ही व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने को लेकर जरूरी दिशानिर्देश दिए। इस मौके पर अपर पुलिस आयुक्त मुख्यालय बबलू कुमार सहित अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारीगण और कर्मचारीगण उपस्थित थे। सभी अधिकारियों ने भी पुलिस कमिश्नर के साथ पौधरोपण में भाग लिया। इस कार्यक्रम के तहत अब जिले के सभी थानों और दफ्तर में भी पौधे लगाए जाएंगे।

अन्य ख़बरें

प्रधानमंत्री मोदी ने नए नेविगेशन उपग्रह एनवीएस-03 की सफल लॉन्चिंग पर इसरो के वैज्ञानिकों को दी बधाई

Newsdesk

सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती : राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, केंद्रीय गृहमंत्री समेत नेताओं ने अर्पित की पुष्पांजलि

Newsdesk

भारत ने मानवाधिकार परिषद में आतंकवाद को बताया बड़ा खतरा, ‘निरंतर निगरानी’ की मांग

Newsdesk

Leave a Comment