22.5 C
Jabalpur
October 29, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिक

Balaghat Naxal Encounter : मध्य प्रदेश के बालाघाट में 14 लाख का इनामी नक्सली ढेर

Balaghat News, 8 जुलाई । मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में 14 लाख का इनामी नक्सली मारा गया है। वह मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में हुई कई नक्सली वारदातों में शामिल था। पुलिस के अनुसार हट्टा थाना क्षेत्र के कोठिया टोला में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। दोनों ओर से गोलियां चली और इस मुठभेड़ में एक नक्सली मारा गया‌। मारे गए नक्सली की पहचान उकास सोहन के तौर पर हुई है, जिस पर 14 लाख का इनाम था। पुलिस के मुताबिक मुठभेड़ में मारा गया उकास सोहन मूल रूप से छत्तीसगढ़ के बस्तर के बीजापुर का रहने वाला था। वह कई बड़ी वारदातों में शामिल था। इस मुठभेड़ के बाद पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है। पुलिस का सर्चिंग अभियान जारी है। इससे पहले भी पुलिस और नक्सलियों के बीच बालाघाट जिले में मुठभेड़ हो चुकी है। लगभग तीन माह पहले मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की सीमा पर केराझरी जंगल में हुई मुठभेड़ में दो इनामी नक्सली मारे गए थे। यहां नक्सलियों की बढ़ती गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस का अभियान जारी है।

अन्य ख़बरें

11 केवी लाइन पर करंट लगने से आउटसोर्स कर्मचारी की मौत, मानवाधिकार आयोग ने लिया संज्ञान

Newsdesk

जबलपुर में सराफा कारोबारियों से चाकू की नोक पर लूट, 6 किलो चांदी, 300 ग्राम सोना और 5 लाख नकद बरामद

Newsdesk

सांसदों-विधायकों के आपराधिक मुकदमे वापस लेने पर हाईकोर्ट करेगा फैसला

Newsdesk

Leave a Comment