20.4 C
Jabalpur
October 29, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

युवा उत्सव की गतिविधि अत्यंत सराहनीय। ज्योति दुबे कलाकारों को मंच देना शासन की अच्छी पहल।

चैतन्य मिश्रा*
*जिला स्तरीय युवा उत्सव में लोकनृत्य, लोकगीत, नुक्कड़ नाटक, चित्रकला और कविता लेखन की प्रस्तुतियों ने बांधा समां*
अनूपपुर। मध्य प्रदेश शासन के युवा कल्याण विभाग के निर्देशानुसार कलेक्टर रत्नाकर झा, पुलिस अधीक्षक अंकित सोनी तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं प्रभारी जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी जगनाथ मरकाम के मार्गदर्शन में 28 अक्टूबर 2026 को जिला खेल परिसर, माइकल क्लब में जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रक्षित निरीक्षक श्रीमती ज्योति दुबे तथा विशिष्ट अतिथि जिला वॉलीबॉल संघ के अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद के शहडोल संभागीय अध्यक्ष चैतन्य मिश्रा रहे।
*ज्योति दुबे ने की आयोजन की सराहना*
                         मुख्य अतिथि रक्षित निरीक्षक ज्योति दुबे ने युवा उत्सव की सराहना करते हुए कहा कि यह अत्यंत अच्छा और प्रशंसनीय कार्य है। उन्होंने कहा कि पहले उनकी धारणा थी कि खेल विभाग में केवल खेल गतिविधियां ही होती हैं, लेकिन यहां सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन देखकर उन्हें प्रसन्नता हुई। उन्होंने आयोजन से जुड़े विभागीय कर्मचारियों और अपनी कला का प्रदर्शन करने वाले सभी प्रतिभागियों को बधाई दी।
*चैतन्य मिश्रा बोले कलाकारों को मंच देना शासन की अच्छी पहल*
विशिष्ट अतिथि चैतन्य मिश्रा ने कहा कि मध्य प्रदेश शासन की यह एक अच्छी पहल है, जिसके माध्यम से प्रतिभाशाली कलाकारों को अपनी कला प्रदर्शित करने का अवसर मिल रहा है। ऐसे आयोजनों से युवाओं की प्रतिभा को पहचान मिलती है और सांस्कृतिक गतिविधियों को प्रोत्साहन मिलता है।
*विभिन्न विधाओं में प्रतिभागियों ने दिखाई प्रतिभा*
युवा उत्सव के अंतर्गत समूह लोकनृत्य, समूह लोकगीत, नुक्कड़ नाटक, चित्रकला और कविता लेखन सहित विभिन्न विधाओं में प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। प्रतिभागियों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से कला एवं रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को ट्रॉफी एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया। वहीं निर्णायकों को भी ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया।
*आयोजन में इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका*
कार्यक्रम के आयोजन में जिला वॉलीबॉल प्रशिक्षक रामचंद्र यादव, विकासखंड समन्वयक जैतहरी दिनेश कुमार सिंह चंदेल, कोतमा के मिथिलेश सिंह नेताम, पुष्पराजगढ़ के खेलन प्रसाद कोल एवं पूरन सिंह श्याम का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
प्रतियोगिताओं में निर्णायक की भूमिका डॉ. पुष्पेंद्र नामदेव, डॉ. तरन्नुम शरबत, डॉ. दीपक गुप्ता, एस. हार्डिया, राहुल रंजन सिंह, राजेश्वरी घुरे, चंदन सिंह, बबलू महंत, गिरधारी साहू, विजय पटेल सहित अन्य लोगों ने निभाई।
कार्यक्रम का मंच संचालन खेल एवं युवा कल्याण विभाग के विकासखंड समन्वयक दिनेश कुमार सिंह चंदेल ने किया। आयोजन के माध्यम से युवाओं को खेल के साथ-साथ सांस्कृतिक एवं रचनात्मक गतिविधियों में आगे बढ़ने का अवसर मिला।

अन्य ख़बरें

जबलपुर की मॉडल रोड बनाने वाले पूर्व IAS रमेश थेटे गिरफ्तार, कोर्ट से मिली जमानत

Newsdesk

मुख्यमंत्री बाल हृदय उपचार योजना से नन्हे राजवीर को मिला नया जीवन

Newsdesk

बिजली बिल के बड़े बकायेदारों की संपत्ति होगी कुर्क, लापरवाही पर कनिष्ठ अभियंता नपे

Newsdesk

Leave a Comment