19.6 C
Jabalpur
October 26, 2026
सी टाइम्स
मनोरंजनमनोरंजन (टेलीविज़न)

मानसून में चाय संग पकौड़ों का लुत्फ उठाती हैं एक्‍ट्रेस सुम्बुल तौकीर

Mumbai News, 8 जुलाई । एक्‍ट्रेस सुम्बुल तौकीर को मानसून सीजन बेहद पसंद है। सुम्बुल को बारिश के दिनों में परिवार और करीबी दोस्तों संग गर्म चाय, पकौड़ों संग मैगी खाना बहुत अच्छा लगता है। बारिश के प्रति अपने प्यार के बारे में बात करते हुए सुम्बुल ने कहा, “बारिश में कुछ खास होता है। बारिश में परिवार और करीबी दोस्तों के साथ चाय, पकौड़े और मैगी का आनंद लेना सबसे अच्‍छा लगता है। जब सेट पर बारिश होती है,तो पूरी टीम एक साथ मस्‍ती करती है। हमें सेट पर पकौड़े भी खाने को मिलते हैं। बारिश में भीगने का एक अलग ही मजा है। यह मुझे मेरी बहन सानिया के साथ बिताए बचपन के दिनों की याद दिलाता है, जब हम साथ में भीगते थे।” सुम्बुल ने पर्यावरण के बारे में भी चिंता व्यक्त की और कहा कि बारिश की कमी और जलवायु परिवर्तन गंभीर समस्याएं हैं। एक्‍ट्रेस ने कहा, “मुझे लगता है कि केवल हम इंसान ही बदलाव ला सकते हैं। हमें पानी बचाने, अधिक पेड़ लगाने और प्लास्टिक का उपयोग करने से बचने की जरूरत है। प्रकृति हमें हील करती है, लेकिन अगर हम इसे नहीं बचाएंगे, तो हम प्रकृति का आशीर्वाद नहीं ले पाएंगे और हील भी नहीं हो पाएंगे। मेरे पिता ने हमारे घर की बालकनी पर एक छोटा सा बगीचा बनाया है, और हर सुबह वहां बहुत ताजगी महसूस होती है। हम पौधों के पास बैठते हैं। मुझे बालकनी पर अपनी किताबें पढ़ना भी पसंद है।” ‘हर मुश्किल का हल अकबर बीरबल’ और ‘जोधा अकबर’ में एक बच्चे के रूप में सहायक भूमिकाओं के साथ अपने करियर की शुरुआत करने वाली युवा एक्‍ट्रेस ने ‘इंडियाज डांसिंग सुपरस्टार्स’ और ‘हिंदुस्तान का बिग स्टार’ जैसे डांस रियलिटी शो में भी भाग लिया है।’ सुम्बुल ने ‘आहट’, ‘गंगा’, ‘बालवीर’ और ‘मन में विश्वास है’ जैसे शो में बतौर बाल कलाकार एक्टिंग की है। वह ‘वारिस’, ‘चक्रधारी अजय कृष्ण’, ‘चंद्रगुप्त मौर्य’ और ‘इशारों इशारों में’ जैसे शो में भी दिखाई दी हैं। 2020 में सुम्बुल ने गश्मीर महाजनी, फहमान खान और मयूरी देशमुख के साथ शो ‘इमली’ में मुख्य भूमिका निभाई थी। वह वर्तमान में सोनी पर प्रसारित होने वाले शो ‘काव्या – एक जज्बा, एक जुनून’ में मुख्य भूमिका निभा रही हैं।

अन्य ख़बरें

रजनीकांत की फिल्म ‘धर्मन’ में हुई नयनतारा की एंट्री

Newsdesk

शेफ दामू को याद कर भावुक हुईं राम्या पांडियन, बोलीं- ‘आपकी प्यार भरी बातें और आशीर्वाद हमेशा याद आएंगे

Newsdesk

एकता कपूर ने की प्रियंका चाहर चौधरी की तारीफ, कहा- आप असली हीरोइन हो

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading