31.8 C
Jabalpur
June 16, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिक

Noida News : नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

नोएडा: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

नोएडा, 9 जुलाई । नोएडा पुलिस ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोप में वांछित आरोपी को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से एक तमंचा और कारतूस बरामद हुआ है। मुठभेड़ में आरोपी घायल भी हो गया। आरोपी उदयवीर मथुरा का रहने वाला है और उसके खिलाफ नोएडा के थाना सेक्टर-39 में मामला दर्ज हुआ था। पुलिस ने बताया कि 8 जुलाई को थाना सेक्टर-39 क्षेत्र के अंतर्गत सदरपुर में नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना के संबंध में शिकायत मिली थी। जिसके बाद मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की गई। वांछित आरोपी उदयवीर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया था। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में कई जगह दबिश दे रही थी। 9 जुलाई को थाना सेक्टर-39 पुलिस द्वारा इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस व लोकल इंटेलिजेंस की सहायता से प्राप्त लोकेशन के आधार पर उसके बारे में जानकारी जुटाई जा रही थी। गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी के सेक्टर-42 के जंगल में छुपे होने का पता चला। पुलिस ने कांबिंग की। कांबिंग के दौरान पुलिस की अलग-अलग टीम आरोपी को ढूंढ रही थी। इसी दौरान 20 साल के उदयवीर की पुलिस संग मुठभेड़ हुई। पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगा। इसके बाद पुलिस ने उसका पीछा किया। खुद को घिरता देख आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर पर गोली लग गई जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अन्य ख़बरें

गढ़ा पुलिस की कार्रवाई, मेडिकल कॉलेज क्षेत्र से 4 आरोपी शराब के साथ गिरफ्तार

Newsdesk

घमापुर में युवक पर पिस्टल से फायर करने की कोशिश, फायर मिस होने पर सिर पर बट से हमला

Newsdesk

इंदौर की बाइक चोरी का जबलपुर में खुलासा, गढ़ा पुलिस ने 4 शातिर वाहन चोरों को किया गिरफ्तार

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading