21.4 C
Jabalpur
October 25, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयखेलराष्ट्रीय

तीसरे टी20 मैच से पहले हरारे में जंगल सफारी पर निकली टीम इंडिया

Team India enjoys wildlife tour in Harare ahead of third T20I

हरारे, 9 जुलाई । जिम्बाब्वे के खिलाफ बुधवार को होने वाले तीसरे टी20 मैच से पहले भारतीय टीम और उनके परिवार तथा सहयोगी स्टाफ खेल से दूर कुछ समय बिताने के लिए जंगल सफारी पर निकले। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल ने इस यात्रा की तस्वीरें साझा कीं और पोस्ट के कैप्शन में लिखा, “बीसीसीआई ने जिम्बाब्वे क्रिकेट और जिम्बाब्वे टूरिज्म के साथ मिलकर हरारे में भारतीय क्रिकेट टीम और उनके परिवारों के लिए वाइल्ड लाइफ टूर का आयोजन किया था।” शेष श्रृंखला के लिए संजू सैमसन, शिवम दुबे और यशस्वी जायसवाल को शामिल करके भारतीय टीम को मजबूत किया जाएगा। ये तीनों खिलाड़ी अमेरिका और वेस्टइंडीज में भारत के टी20 विश्व कप जीतने वाले अभियान का हिस्सा थे। बारबाडोस से देरी से लौटने के कारण, बीसीसीआई ने पहले दो टी20 के लिए साई सुदर्शन, जितेश शर्मा और हर्षित राणा को भारतीय टीम में शामिल किया था। सुदर्शन ने दूसरे मैच में अपना टी20 डेब्यू किया, लेकिन उन्हें बल्लेबाजी करने का मौका नहीं मिला। शुभमन गिल की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे पर 100 रनों की शानदार जीत दर्ज की और पांच मैचों की श्रृंखला 1-1 से बराबर कर ली। मेजबान टीम ने श्रृंखला के पहले मैच में युवा टीम को चौंका दिया था। भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीसरा टी20 मैच बुधवार, 10 जुलाई को हरारे में खेला जाएगा।

अन्य ख़बरें

खड़गे की टिप्पणी पर गृह मंत्री शाह और नितिन नबीन का हमला, बोले- राजनीतिक मर्यादाएं तार-तार हुईं

Newsdesk

‘विंग्स ओवर गंगा’ भारतीय वायुसेना के शौर्य और शक्ति का उत्सव : राजनाथ सिंह

Newsdesk

एशियन पैरा गेम्स: पीएम मोदी ने ऐतिहासिक प्रदर्शन कर स्वदेश लौटे एथलीटों को दी बधाई, कहा- देश के लिए गर्व और खुशी का पल

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading