30.5 C
Jabalpur
September 15, 2026
सी टाइम्स
खेलप्रादेशिकराष्ट्रीय

सिराज ने सीएम रेवंत रेड्डी को टीम इंडिया की जर्सी भेंट की

सिराज ने सीएम रेवंत रेड्डी को टीम इंडिया की जर्सी भेंट की

हैदराबाद, 9 जुलाई। तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने मंगलवार को टी20 विश्व चैंपियन टीम के सदस्य मोहम्मद सिराज से मुलाकात की और उन्हें टी20 विश्व कप जीतने की बधाई दी। साथ ही, सीएम ने सिराज को शॉल भेंट कर सम्मानित किया। स्थानीय खिलाड़ी और विश्व कप विजेता टीम इंडिया के खिलाड़ी मोहम्मद सिराज ने मंगलवार को तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी से मुलाकात की। सीएम रेवंत रेड्डी ने टीम इंडिया की ऐतिहासिक टी20 विश्व कप जीत पर सिराज को बधाई दी। इस अवसर पर सिराज ने सीएम रेड्डी को टीम इंडिया की जर्सी भेंट की। बता दें, कुछ दिन पहले सिराज के हैदराबाद पहुंचने पर फैंस ने उनका भव्य स्वागत किया और विक्ट्री परेड निकाली गई। इससे पहले सिराज ने टीम के अन्य सदस्यों के साथ भारत पहुंचने के बाद पीएम मोदी से मुलाकात की। उसके बाद में मुंबई में टीम की विजय परेड में हिस्सा लिया। दाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने हाल ही में संपन्न टी20 विश्व कप में कुल 3 मैच खेले थे और एक विकेट लिया था। हैदराबाद पहुंचने पर एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बात करते हुए सिराज ने कहा था, ” विश्व कप जीतना उनके लिए गर्व की बात है और अपनी खुशी को शब्दों में बयां करना मुश्किल है। भारत लंबे समय से विश्व कप जीतने का इंतजार कर रहा था। मैं बहुत खुश हूं कि हम जीत गए।” रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम इंडिया की इस ऐतिहासिक जीत से पूरा देश काफी खुश हैं। कश्मीर से कन्याकुमारी तक देश के कोने-कोने में जश्न मनाया गया। भारतीय क्रिकेट फैंस ने इस जीत का जश्न धूम-धाम से मनाया। इस जीत के साथ ही भारत ने 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के बाद 11 साल में पहली बार आईसीसी ट्रॉफी जीती।

अन्य ख़बरें

राजमाता विजयराज कुमारी मेवाड़ का निधन, उदयपुर और पूरे मेवाड़ क्षेत्र में शोक की लहर

Newsdesk

संवत्सरी हमें याद दिलाती है कि क्षमा और करुणा हर रिश्ते को मजबूत बनाते हैं : प्रधानमंत्री मोदी

Newsdesk

जैकलीन फर्नांडिस को मकोका केस में आरोपी बनाया जाएगा या नहीं, राउज एवेन्यू कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading