19.6 C
Jabalpur
October 26, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

Bigg Boss OTT 3′: ‘बाहरवाला’ लवकेश कटारिया पर लटकी एलिमिनेशन की तलवार!

मुंबई, 9 जुलाई । ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ का घर का माहौल बेहद गर्म है। नीरज गोयत, पायल मलिक, पोलोमी दास और मुनीषा खटवानी एलिमिनेट हो चुके हैं। अब पांचवां कंटेस्टेंट कौन होगा, इसको लेकर सोशल मीडिया पर लवकेश कटारिया का नाम सामने आने लगा है। लवकेश पर एलिमिनेशन की तलवार लटकी हुई है। दरअसल, इस सीजन में बिग बॉस किसी कंटेस्टेंट को बाहरवाला बनाते हैं और उसे कुछ पावर देते हैं। इस बार बिग बॉस ने लवकेश को बाहरवाला बनाया और उन्हें यह बात किसी को भी बताना से मना किया, लेकिन विशाल पांडे को इस बात का पता चल गया। लवकेश कटारिया का सच सामने आया तो बिग बॉस ने उन्हें घर से बेघर करने के लिए एलिमिनेशन में डाल दिया। इंस्टाग्राम पर चैनल द्वारा शेयर किए गए प्रोमो में, ‘बिग बॉस’ लवकेश को यह कहते हुए सुने जा सकते हैं कि वह “बाहरवाला” के रूप में अपनी भूमिका में विफल रहे हैं। बिग बॉस ने कहा “मुझे फेलियर बिल्कुल भी पसंद नहीं है, इसलिए लवकेश को बतौर बाहरवाला फायर करता हूं।” इसके बाद उन्होंने घरवालों से लवकेश को घर से बाहर निकालने के बारे में पूछा और कहा, “कौन कौन चाहता है कि लवकेश घर से बेघर हो जाए?” इस पर रणवीर शौरी, चंद्रिका दीक्षित और अरमान मलिक हाथ उठाते हुए दिखते हैं। चैनल ने पोस्ट पर कैप्शन में लिखा, “‘बाहरवाला’ से सीधा बाहर, क्या होगा लवकेश के लिए घरवालों का फैसला?” इस दौरान बिग बॉस सबसे ये भी पूछते हैं कि कौन चाहता है कि लव घर से बाहर न जाए, इसके जवाब में दीपक चौरसिया, विशाल पांडे, शिवानी और सना मकबूल अपना हाथ खड़ा करती हैं। लव को बचाने के लिए सामने आए कंटेस्टेंट्स को बिग बॉस चक्की पीसने का टास्क देते हैं और कहते हैं कि लव तब तक सुरक्षित रहेंगे, जब तक घर में हाथ उठाने वाले कंटेस्टेंट चक्की चलाते रहेंगे। हाल ही में घर में बड़ा विवाद हुआ। दरअसल, बीते कुछ एपिसोड में विशाल ने अरमान की दूसरी पत्नी कृतिका मलिक पर कमेंट करते हुए लवकेश के कानों में कहा था कि उन्हें भाभी पसंद हैं। ‘वीकेंड का वार’ एपिसोड में शो की पूर्व कंटेस्टेंट और अरमान मलिक की पहली पत्नी पायल मलिक आईं और विशाल के इस कमेंट पर आपत्ति जताई। वहीं, अरमान भी आगबबूला हो उठे और आपा खोते हुए विशाल को जोरदार थप्पड़ जड़ दिया। बिग बॉस के घर के अंदर नियम का उल्लंघन करने पर सजा के तौर पर अरमान को पूरे सीजन के लिए नॉमिनेट करने का फैसला किया गया।

अन्य ख़बरें

रजनीकांत की फिल्म ‘धर्मन’ में हुई नयनतारा की एंट्री

Newsdesk

शेफ दामू को याद कर भावुक हुईं राम्या पांडियन, बोलीं- ‘आपकी प्यार भरी बातें और आशीर्वाद हमेशा याद आएंगे

Newsdesk

एकता कपूर ने की प्रियंका चाहर चौधरी की तारीफ, कहा- आप असली हीरोइन हो

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading